फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashifal 21 August: मेष और मकर राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम, धन लाभ के योग

Thu, 20 Aug 2026 04:39 PM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 20 Aug 2026 04:39 PM IST
सार
Register For Event

Rashifal 21 August 2026: आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर सभी राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। कुछ जातकों को करियर और धन के मामले में लाभ मिलेगा, जबकि कुछ लोगों को महत्वपूर्ण फैसले लेते समय सावधानी बरतनी होगी। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

विज्ञापन
Today Prediction Horoscope of 21 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
21 अगस्त का राशिफल - फोटो : amar ujala

Rashifal 21 August 2026: ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। किसी राशि के जातकों को नौकरी-कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं, तो कुछ लोगों को आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी जाती है। वहीं, प्रेम, परिवार और सेहत के लिहाज से भी दिन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आज कुछ लोगों के रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है, जबकि कुछ को धैर्य के साथ परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए 21 अगस्त 2026 का दैनिक राशिफल और आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

Today Prediction Horoscope of 21 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष राशि
आज आपको समझ आएगा कि हर परिस्थिति में संतुलन बनाए रखना ही असली ताकत है। काम में सहयोग भी मिलेगा और जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी, इसलिए मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन उसका अच्छा परिणाम भी मिलेगा। व्यापार में खासकर लोहे या निर्माण सामग्री से जुड़े काम करने वालों को लाभ मिल सकता है। अचानक बढ़ते खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं, इसलिए संभलकर चलें। रिश्तों में गुस्से को हावी न होने दें। प्रेम जीवन से भावनात्मक सहारा मिलेगा, लेकिन बच्चों की सेहत और कफ से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें।

Today Prediction Horoscope of 21 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
आज का दिन घर-परिवार में सुकून और खुशियां लेकर आएगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और अगर किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था, तो उसे दूर करने का यह सही समय है। ससुराल पक्ष से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में आपकी मेहनत की तारीफ होगी और सम्मान बढ़ेगा। आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्च भी साथ-साथ चलते रहेंगे। खानपान में सावधानी रखें, खासकर यदि शुगर से जुड़ी परेशानी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Prediction Horoscope of 21 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
आज पुराने अधूरे काम पूरे होने से मन काफी हल्का महसूस करेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, हालांकि काम का दबाव थोड़ा मानसिक तनाव दे सकता है। परिवार में कोई अच्छी खबर माहौल को खुशनुमा बना देगी। जीवनसाथी और बच्चों का प्यार व सहयोग आपका हौसला बढ़ाएगा। मां की सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है। सांस से जुड़ी परेशानी महसूस हो तो उसे टालने के बजाय समय रहते ध्यान दें।

विज्ञापन
Today Prediction Horoscope of 21 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
आज मन में कुछ उलझनें रह सकती हैं और कामकाज में चुनौतियां भी सामने आएंगी। हालांकि, धैर्य और समझदारी से आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर सकते हैं। सरकारी काम में रुकावट आने की संभावना है, इसलिए किसी प्रक्रिया में जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी के साथ छोटी बात पर तकरार हो सकती है, इसलिए शांत रहना ही बेहतर होगा। मां की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। यात्रा के योग हैं। सर्दी-जुकाम से बचें और मानसिक शांति बनाए रखने की कोशिश करें। प्रेम जीवन में कुछ राहत जरूर मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed