फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt spotted on Tumbbad 2 set joins Sohum Shah and Nawazuddin Siddiqui

'तुम्बाड 2' के सेट पर नजर आईं आलिया भट्ट, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सोहम शाह के साथ शूट करेंगी अहम सीन

Sat, 22 Aug 2026 10:38 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 22 Aug 2026 10:38 AM IST
सार
Register For Event

Alia Bhatt: अपकमिंग फिल्म 'तुम्बाड 2' के सेट पर आलिया भट्ट को देखा गया है। इस फिल्म से आलिया के जुड़ने से फैंस उत्साहित हैं। वह उनसे काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं।

विज्ञापन
Alia Bhatt spotted on Tumbbad 2 set joins Sohum Shah and Nawazuddin Siddiqui
आलिया भट्ट, तुम्बाड 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आलिया भट्ट को 'तुम्बाड 2' के सेट पर देखा गया है। आलिया भट्ट इस जुलाई में ही इस लोक-कथा पर आधारित हॉरर फ्रेंचाइजी से आधिकारिक तौर पर जुड़ी हैं। आलिया के सेट पर नजर आने से इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
विज्ञापन

वायरल पोस्ट में क्या है?
सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उसमें देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ओवरसाइज्ड धारीदार शर्ट के साथ कैजुअल लुक में हैं। अभिनेत्री ने टीम के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। वायरल पोस्ट के मुताबिक आलिया चल रहे शेड्यूल के लिए सेट पर पहुंची थीं, जिसमें कथित तौर पर एक नदी और एक पुराने किले के आस-पास फिल्माए जाने वाले दृश्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Alia Bhatt spotted on Tumbbad 2 set joins Sohum Shah and Nawazuddin Siddiqui
आलिया भट्ट का वर्कआउट रूटीन - फोटो : Instagram
आलिया भट्ट के शामिल होने से क्या बदलेगा?
  • आलिया भट्ट का इस फिल्म में शामिल होना हॉरर जॉनर में उनका पहला बड़ा कदम है। 
  • वह शोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। 
  • आलिया के शामिल होने से कहानी में एक नया आयाम जुड़ने की उम्मीद है।
  • सिद्दीकी के भी सीक्वल की कास्ट का अहम हिस्सा होने की पुष्टि हो चुकी है।
  • मेकर्स ने फिल्म के दोनों किरदारों के बारे में जानकारी अभी गुप्त रखी है।
  • उम्मीद है कि कहानी में सिद्दीकी का रोल अहम होगा।
विज्ञापन

आलिया को लेकर क्या बोले मेकर्स?
यह शूटिंग मेकर्स द्वारा आलिया भट्ट के कास्ट में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि के कुछ समय बाद हो रही है। शाह ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का स्वागत करते हुए लिखा, 'तुंबाड की दुनिया बढ़ रही है, एक नया चैप्टर आकार ले रहा है। हम 'तुम्बाड 2' की कास्ट में आलिया भट्ट का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं।'

View this post on Instagram

A post shared by Sohum Shah Films (@sohumshahfilms)


कब रिलीज होगी फिल्म?
आदेश प्रसाद के निर्देशन और सोहम शाह की अगुवाई में बन रही 'तुंबाड 2' इस कहानी की पौराणिक दुनिया को और आगे बढ़ाएगी। उम्मीद है कि यह सीक्वल लालच, डर और इंसानी फितरत जैसे उन अहम विषयों को बनाए रखेगा जो ओरिजिनल फिल्म का मुख्य हिस्सा थे।
प्रोडक्शन टीम के मुताबिक, शुरुआती शूटिंग के लिए मुंबई में लगभग 7-8 एकड़ में फैला एक बड़ा सेट बनाया गया था, जिसे एक पूरे शहर जैसा रूप दिया गया।
फिल्म के मेकर्स ने इसके लिए 3 दिसंबर, 2027 की थिएटर रिलीज डेट का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed