Akshay Kumar: ‘सब केसर बेच रहे हैं…; पत्रकार के सवाल पर अक्षय कुमार ने दिया मजेदार रिएक्शन; वायरल हुआ वीडियो
Akshay Kumar Viral Video: अक्षय कुमार भी कभी विमल के विज्ञापन का हिस्सा रहे हैं, लेकिन ट्रोलिंग के बाद उन्होंने इस ब्रांड से दूरी बना ली थी। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार हाल ही में एक मीडिया इवेंट में ऐसे सवाल का सामना कर बैठे, जिसे सुनकर वह खुद भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दरअसल, एक महिला पत्रकार ने उनसे 'केसर' को लेकर ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसका कनेक्शन इन दिनों चल रहे विमल इलायची विवाद से था।
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला उस समय हुआ जब अक्षय कुमार को एसर के नए ब्रांड एंबेसडर के तौर पर इवेंट में पेश किया गया। इस दौरान एक महिला पत्रकार ने मजाकिया अंदाज में उनसे पूछा, ‘सब केसर बेच रहे हैं, आप एसर बेच रहे हैं?’
पत्रकार का सवाल सुनकर अक्षय कुमार पहले तो चौंके और फिर जोर से हंसने लगे। उन्होंने इस सवाल का कोई सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन उनका रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Reporter: Sab kesar bech rahe hai aap Acer bech rahe hai😭
— ᴅᴇᴀᴅ ᴋɪʟʟᴇʀ (@ReignOfBateman) August 20, 2026
Akshay Kumar's reaction to this is pure gold.
He even shared that to convince his wife about choosing a brand he has to explain everything to her down to the absolute scientific reason.🤌✨ pic.twitter.com/pcr0r7FyU7
कभी विमल के विज्ञापन का हिस्सा थे अक्षय
- अक्षय कुमार खुद भी पहले विमल के विज्ञापन अभियान का हिस्सा रह चुके हैं।
- हालांकि, विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग होने के बाद उन्होंने ब्रांड से दूरी बना ली थी।
- अब एक बार फिर विमल के विज्ञापन को लेकर चर्चा तेज है और इसी बीच अक्षय का यह मजेदार पल लोगों का ध्यान खींच रहा है।
शाहरुख, अजय और टाइगर को मिला नोटिस
दरअसल, कुछ दिनों पहले शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची के विज्ञापन में नजर आने को लेकर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की तरफ से नोटिस भेजे जाने की खबर सामने आई थी।
महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने PTI को बताया कि भ्रामक विज्ञापन के लिए सिर्फ कंपनियों को जिम्मेदार नहीं माना जा सकता। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स रेगुलेशन के तहत विज्ञापनों और झूठे या भ्रामक दावों पर भी कार्रवाई का प्रावधान है।
कार्रवाई की भी कही गई थी बात
अगर कोई विज्ञापन इन नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है, तो संबंधित लोगों को नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा जा सकता है। इसके बाद नियमों के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
मुंडे ने यह भी साफ किया कि किसी प्रोडक्ट से जुड़ी पूरी प्रक्रिया में शामिल लोगों की जिम्मेदारी तय हो सकती है। इसमें प्रोडक्ट बेचने, स्टोर करने, प्रोसेस करने या बनाने वाले लोग भी शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कौन हैं गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स? जानिए अर्जुन रामपाल की पत्नी और फैशन एंटरप्रेन्योर के बारे में; देखें तस्वीरें