फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Govinda Son Yashvrdhn Ahuja Debut In Ekta Kapoor film Hero Ki Horrorine Directed by Sajid Khan

Yashvrdhn Ahuja: एकता कपूर की फिल्म से होगा गोविंदा के बेटे का डेब्यू, यशवर्धन के साथ दिखाई देंगी यह अभिनेत्री

Fri, 21 Aug 2026 06:56 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 21 Aug 2026 06:56 PM IST
सार
Register For Event

Govinda Son Yashvrdhn Ahuja Debut: एकता कपूर की आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'हीरो की हॉररइन' के जरिए गोविंदा के बेटे यशवर्धन का बॉलीवुड में डेब्यू होगा। इस फिल्म में हीरोइन कौन होगी और इसका निर्देशन कौन कर रहा है, जानिए? 

विज्ञापन
Govinda Son Yashvrdhn Ahuja Debut In Ekta Kapoor film  Hero Ki Horrorine Directed by Sajid Khan
एकता कपूर और यशवर्धन आहूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एकता कपूर अपनी अगली हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'हीरो की हॉररइन' को अमर बुटाला के साथ प्रोड्यूस कर रही हैं। इसके निर्देशक साजिद खान होंगे। इस फिल्म के जरिए गोविंदा और सुनीता आहूजा का बेटा यशवर्धन बॉलीवुड में कदम रखेगा। जानिए, इस फिल्म में कौन हीरोइन हैं? यशवर्धन के अलावा फिल्म की स्टार कास्ट में कौन-कौन हैं? और यह कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी।  

विज्ञापन

Govinda Son Yashvrdhn Ahuja Debut In Ekta Kapoor film  Hero Ki Horrorine Directed by Sajid Khan
नितांशी गोयल - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कौन सी हीरोइन के साथ बनीं यशवर्धन की जोड़ी? 
यशवर्धन आहूजा के साथ इस फिल्म में नितांशी गोयल लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। साथ ही इस फिल्म में सुनीता आहूजा यानी गोविंदा की पत्नी भी नजर आएंगी। इनके अलावा फिल्म 'हीरो की हॉररइन' में जेमी लीवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा जैसे कई कलाकार भी दिखाई देंगे। 
फिल्म में हॉरर, रोमांस और ह्यूमर का मेल देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Govinda Son Yashvrdhn Ahuja Debut In Ekta Kapoor film  Hero Ki Horrorine Directed by Sajid Khan
यशवर्धन आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज हाेगी यशवर्धन की फिल्म? 
यशवर्धन आहूजा और नितांशी गोयल की यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी साझा की है। फिल्म 'हीरो की हॉररइन'  7 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इसे शोभा कपूर, एकता कपूर और अमर बुटाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Govinda-Sunita: क्या सच है सुनीता का दावा? गोविंदा की दूसरी शादी के प्लान पर एक्टर के मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed