फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्म- 9 दिसंबर 1945पार्टी- भारतीय जनता पार्टी
विज्ञापन

'खामोश' शब्द सुनते ही जहन में एक ऐसे 'बिहारी बाबू' की तस्वीर उभरती है जिसने अपने दमदार व्यक्तित्व के दम पर न केवल बॉलीवुड में बल्कि राजनीति और लोगों के दिलों में भी एक अलग पहचान बनाई है। उस शख्स का नाम है शत्रुघ्न सिन्हा। बिहार के पटना में एक कायस्थ परिवार में जन्में शत्रुघन सिन्हा को लोग 'बिहारी बाबू'के नाम से भी जानते हैं। 
शत्रुघन सिन्हा के जीवन पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण के 'जन आंदोलन', संगत और उनके व्यक्तित्व का भी काफी प्रभाव पड़ा। शत्रुघन 1974 में जयप्रकाश नारायण के सम्पर्क में आए थे, जिसके बाद वह जन आंदोलन से जुड़ गए। यह वही जन आंदोलन था जिसने भारतीय राजनीति को कई बड़े नेता दिए। शत्रुघन के राजनीतिक सफर की शुरुआत 1984 में हुई, जब उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
विज्ञापन

पार्टी ने उनके व्यक्तित्व और दमदार आवाज की वजह से उन्हें चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंप दी। उन्हें पहली राजनीतिक कामयाबी 1996 में मिली जब उन्हें बिहार से राज्यसभा सांसद चुना गया। इसके बाद एनडीए के शासन में 2002 में दूसरी बार राज्यसभा के लिए चुना गया। खुद प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इनके काम से इतने प्रभावित थे कि उन्होंने सिन्हा को अपने कैबिनेट में जगह दी। 
विज्ञापन

सिन्हा को 2003 में भारत सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया। इसके अगले ही साल उन्हें जहाजरानी मंत्री बना दिया गया। वह ऐसे पहले अभिनेता है जो केंद्रीय मंत्री बने। फिलहाल वह 16वीं लोकसभा के लिए बिहार के पटना साहिब से सांसद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें