नीतीश कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्म- 1 मार्च 1951
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
समाजवादी नेता नीतीश कुमार बिहार चार बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं और अब पांचवीं बार महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं.
जयप्रकाश नारायण, राममनोहर लोहिया से लेकर एसएन सिन्हा और कर्पूरी ठाकुर जैसे दिग्गज नेताओं के साथ राजनीति सीखने वाले 64 वर्षीय नीतीश ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. हालांकि उन्होंने विधानसभा का पहला चुनाव 1977 में लड़ा था लेकिन पहली बार जीते 1985 में. वे छह बार लोकसभा के सदस्य भी रहे और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी.
जनता दल टूटा तो जॉर्ज फर्नांडिस के साथ मिलकर समता पार्टी बनाई लेकिन बाद में जब इसका जनता दल (यूनाइटेड) में विलय हुआ तो जॉर्ज को किनारे कर शरद यादव को पार्टी सौंप दी. हालांकि वे बिहार में भाजपा के साथ सरकार चलाते रहे लेकिन नरेंद्र मोदी के साथ दिखने से परहेज करते रहे. आखिर लोकसभा चुनाव से पहले उनके रास्ते अलग हो गए. उन्होंने जाति की राजनीति में महादलितों को पहचान देकर एक नया समीकरण गढ़ा.
उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की बहुत चर्चा होती रही है. अब अपने कट्टर दुश्मनों लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस के साथ मिलकर महागठबंधन बना लिया है और विधानसभा चुनाव में भाजपा के गठबंधन एनडीए से मुकाबला कर रहे हैं.