फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Wiki ›   People ›   Jitan Ram Manjhi

जीतन राम मांझी

Wed, 21 Oct 2015 03:56 PM IST
Updated Wed, 21 Oct 2015 03:56 PM IST
विज्ञापन
Jitan Ram Manjhi

जन्म- 6 अक्टूबर 1944

पार्टी- हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा

विज्ञापन

मई 2014 में लोकसभा चुनाव में करारी हार की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया तो उन्होंने अपने विश्वस्त कैबिनेट मंत्री जीतन राम मांझी को बिहार के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलवाई. 1944 में जन्में जीतन राम मांझी अपनी लंबी राजनीति पारी कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल (यू) के साथ खेल चुके हैं.


उन्होंने कई मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया. मुख्यमंत्री बनने के बाद से वे अपन बयानों की वजह से चर्चा में रहे. ऐसा माना जाता है कि उन्हें नीतीश कुमार ने अपने इशारे पर काम करने वाले व्यक्ति के रूप में मुख्यमंत्री बनाया था लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार करना शुरु कर दिया. एक समय ऐसा आया कि नीतीश कुमार से उनकी तल्खी बहुत बढ़ गई. आखिर में उन्हें मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ा. 

विज्ञापन

जनता दल (यू) से निष्कासित किए जाने के बाद उन्होंने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नाम से अपनी पार्टी बना ली. इस समय वे भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में हैं और नीतीश कुमार की अगुवाई वाले महागठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हें. वे बिहार में अनुसूचित जनजाति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं और माना जाता है कि भाजपा ने इसी राजनीतिक गणित के साथ उन्हें अपने साथ रखा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed