फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू प्रसाद यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्म- 11 जून 1948पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल
विज्ञापन

जयप्रकाश नारायण के शिष्यों में से एक लालू प्रसाद यादव इस समय समाजवादी धारा के सबसे चर्चित नेताओं में से एक हैं. 1977 में 29 वर्ष की उम्र में पहली बार लोकसभा पहुंचने वाले लालू प्रसाद यादव ने जनता दल टूटने के बाद राष्ट्रीय जनता दल का गठन किया और लगातार 15 वर्षों तक बिहार पर शासन करते रहे. 
1990 से 97 तक वे खुद मुख्यमंत्री रहे फिर चारा घोटाले की वजह से उन्हें पद छोड़ना पड़ा. इसके बाद उनकी पत्नी राबड़ी देवी शासन चलाती रहीं. 2004 से 2009 तक वे केंद्र में यूपीए गठबंधन की ओर से रेल मंत्री रहे.2013 में उन्हें चारा घोटाले में शामिल होने के लिए दोषी ठहराया गया और पांच वर्ष की सजा हुई. ये मामला अभी भी उच्च अदालत में है. 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप भी लगा लेकिन अदालत में यह साबित न हो सका. जातिवाद के उभार और अराजकता का आरोप लगाते हुए विपक्षी दल उनकी पार्टी के कार्यकाल को 'जंगल राज' कहते हैं. 1990 में लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा रोककर गिरफ़्तार करने के बाद से वे सबसे मुखर धर्मनिरपेक्ष नेताओं में से गिने जाते रहे हैं. इस समय वे अपने कट्टर दुश्मन नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) और कांग्रेस के साथ महागठबंधन बनाकर भाजपा के गठबंधन एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें