फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Wiki ›   People ›   Shatrughan Sinha

शत्रुघ्न सिन्हा

Wed, 21 Oct 2015 03:53 PM IST
Updated Wed, 21 Oct 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha

जन्म- 9 दिसंबर 1945

पार्टी- भारतीय जनता पार्टी

विज्ञापन

'खामोशशब्द सुनते ही जहन में एक ऐसे 'बिहारी बाबूकी तस्वीर उभरती है जिसने अपने दमदार व्यक्तित्व के दम पर न केवल बॉलीवुड में बल्कि राजनीति और लोगों के दिलों में भी एक अलग पहचान बनाई है। उस शख्स का नाम है शत्रुघ्न सिन्हा। बिहार के पटना में एक कायस्थ परिवार में जन्में शत्रुघन सिन्हा को लोग 'बिहारी बाबू'के नाम से भी जानते हैं। 

विज्ञापन

शत्रुघन सिन्हा के जीवन पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण के 'जन आंदोलन', संगत और उनके व्यक्तित्व का भी काफी प्रभाव पड़ा। शत्रुघन 1974 में जयप्रकाश नारायण के सम्पर्क में आए थेजिसके बाद वह जन आंदोलन से जुड़ गए। यह वही जन आंदोलन था जिसने भारतीय राजनीति को कई बड़े नेता दिए। शत्रुघन के राजनीतिक सफर की शुरुआत 1984 में हुईजब उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी ने उनके व्यक्तित्व और दमदार आवाज की वजह से उन्हें चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंप दी। उन्हें पहली राजनीतिक कामयाबी 1996 में मिली जब उन्हें बिहार से राज्यसभा सांसद चुना गया। इसके बाद एनडीए के शासन में 2002 में दूसरी बार राज्यसभा के लिए चुना गया। खुद प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इनके काम से इतने प्रभावित थे कि उन्होंने सिन्हा को अपने कैबिनेट में जगह दी। 


सिन्हा को 2003 में भारत सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया। इसके अगले ही साल उन्हें जहाजरानी मंत्री बना दिया गया। वह ऐसे पहले अभिनेता है जो केंद्रीय मंत्री बने। फिलहाल वह 16वीं लोकसभा के लिए बिहार के पटना साहिब से सांसद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed