विज्ञापन

वसीम बरेलवी: कि मैं ज़मीन के रिश्तों से कट गया यारो

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            


मिली हवाओं में उड़ने की वो सज़ा यारो
कि मैं ज़मीन के रिश्तों से कट गया यारो

वो बे-ख़याल मुसाफ़िर में रास्ता यारो
कहाँ था बस में मिरे उस को रोकना यारो

मिरे क़लम पे ज़माने की गर्द ऐसी थी
कि अपने बारे में कुछ भी न लिख सका यारो

तमाम शहर ही जिस की तलाश में गुम था
मैं उस के घर का पता किस से पूछता यारो

जो बे-शुमार दिलों की नज़र में रहता था
वो अपने बच्चों को इक घर न दे सका यारो

जनाब-ए-'मीर' की ख़ुद-ग़र्ज़ियों के सदक़े में
मियाँ 'वसीम' के कहने को क्या बचा यारो
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।
4 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all