विज्ञापन

सोहिल बरेलवी की ग़ज़ल: फिर दूसरी किताब में मेरा न दिल लगा

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            अपना ही चोट दे के कोई जब चला गया
        
                                                    
                            
इल्ज़ाम मेरे ज़ख़्म का मुझ पर ही आ गया

फिर दूसरी किताब में मेरा न दिल लगा
या'नी तुम्हारे बाद भी तुम को पढ़ा गया

जीने की मेरे वज्ह कोई भी नहीं रही
तू आख़िरी उमीद था तू भी चला गया

तंग आ के ज़िंदगी से मैं मरने पे था ब-ज़िद
इतने में एक हाथ मिरे सर पे आ गया

इक उम्र तेरी जुस्तुजू में मुब्तला रहा
इक उम्र तेरी याद में तन्हा रहा गया

कुछ देर मुझ को ग़ौर से सब देखते रहे
कुछ देर बाद ज़ोर से मुझ को सुना गया

दो-चार दिन ही आँख में आँसू मैं रख सका
दो-चार दिन में हादिसा दिल में समा गया

जो दर्द कह सका न किसी ग़म-गुसार से
सद-शुक्र है कि वो मिरी ग़ज़लों में आ गया

'सोहिल' वो एक शख़्स जो सुनता था हाल-ए-दिल
ना-साज़ हम को जान के छुटकारा पा गया

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 

1 day ago
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Heena Khatoon

2 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6843 कविताएं

View Profile