विज्ञापन

भीड़ के बीच में जीवन के अनमोल पल

Anonymous User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रेलवे जंक्शन की आपाधापी में,
        
                                                    
                            
दो नन्हे हाथों का साथ,
मीशा और संध्या संग,
स्मृतियों में सिमटता जीवन का मधुर एहसास।

घर से दूर इस सफ़र में,
कुछ खट्टी तो कुछ मीठी अनुभूतियाँ मिलीं,
भीड़ के कोलाहल के मध्य भी,
अपनत्व की अनगिनत छवियाँ खिलीं।

कहीं प्रतीक्षा की विवशता,
कहीं थकान की मूक कहानी,
कहीं बेटियों की निश्छल मुस्कान,
कहीं आँखों में नई रवानी।

जीवन भी एक सफ़र है,
जहाँ सुख-दुःख के पड़ाव आते हैं,
भीड़ में गुज़रे ऐसे ही क्षण,
स्मृतियों के पन्नों पर अमिट हो जाते हैं।
-संदीप कुमार ‘कवि’
42 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Alok Sharma

853 कविताएं

View Profile