विज्ञापन

फिर बच्चों के भविष्य में क्यों बंटे हुए अरमान हैं

Anonymous User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आज लिख रहा हूँ मन की बात, जरा ग़ौर से पढ़ना तुम,
        
                                                    
                            
सच की इस आवाज को अनसुना न करना तुम

सुना है अक़्सर नेताओं को जाति पाती मिटाते हुए,
मंच पर हर इन्सान को एक सामान्य बताते हुए,

पर सच पूछो तो मन में एक सवाल सा उठता हैं,
फिर क्यों परीक्षा के पन्नो पर, बचपन यू बंटता हैं,

एक ही किताब एक ही सपना मेहनत भी तो एक हैं
फिर एक एक नंबर के लिये क्यों भेदभाव अनेक हैं

बीते कल की बात छोड़ो,आज तो हर सुविधा प्राप्त हैं
फिर भी क़ाबिलियत से जादा जाति ही यहाँ खास हैं

जब इन्सानियत के नाते हम सब एक समान हैं
फिर बच्चों के भविष्य में क्यों बंटे हुए अरमान हैं
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile