{"_id":"6b06f0f5c55cf370af0efca4","slug":"uk-nuclear-test-veterans-health-inquiry-explained-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमाणु विस्फोटों के बीच भेजे गए 22 हजार सैनिक: पीढ़ियों तक भुगता असर; 40 साल बाद क्यों जागी ब्रिटेन सरकार?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
परमाणु विस्फोटों के बीच भेजे गए 22 हजार सैनिक: पीढ़ियों तक भुगता असर; 40 साल बाद क्यों जागी ब्रिटेन सरकार?
Wed, 25 Nov 2026 08:00 PM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, लंदन।
पीटीआई, लंदन।
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 25 Nov 2026 08:00 PM IST
ब्रिटेन ने शीत युद्ध के दौरान परमाणु परीक्षणों को देखने वाले सैन्यकर्मियों और उनके परिवारों की सेहत पर पड़े असर की स्वतंत्र जांच को मंजूरी दी है। करीब 22 हजार सैनिकों के परीक्षणों में शामिल होने और रक्त-पेशाब के नमूनों से जुड़े रिकॉर्ड छिपाने के आरोपों की जांच होगी। बिशप जेम्स जोन्स की अध्यक्षता वाला पैनल अगले साल अक्टूबर तक अंतरिम रिपोर्ट देगा। इस फैसले के लिए पूर्व सैनिक और उनके परिवार 1984 से अभियान चला रहे थे।
विज्ञापन
एंडी बर्नहैम, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
ब्रिटेन में शीत युद्ध के दौरान हुए परमाणु परीक्षणों के असर से जुड़े मामले में करीब 40 साल पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने सैन्यकर्मियों और उनके परिवारों की सेहत पर परमाणु परीक्षणों के प्रभाव की जांच कराने की मंजूरी दे दी है। पूर्व सैनिकों का आरोप है कि उन्हें बिना जानकारी दिए परमाणु विस्फोटों के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए प्रयोग का हिस्सा बनाया गया था।
उनका दावा है कि इन परीक्षणों के कारण उन्हें और उनके बच्चों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। मंगलवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि जांच पैनल के अध्यक्ष तथ्यों को सामने लाने के लिए पूरी गंभीरता से काम करेंगे।
सैनिकों के साथ क्या हुआ था?
1952 से 1967 के बीच करीब 22 हजार ब्रिटिश सैन्यकर्मियों ने हिंद और प्रशांत महासागरों में हुए परमाणु परीक्षणों को देखा था। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे सैनिक भी थे, जिन्हें अनिवार्य सैन्य सेवा के तहत सेना में शामिल किया गया था। पूर्व सैनिकों के संगठनों के मुताबिक, उन्हें बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के परमाणु विस्फोट देखने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन
कुछ सैनिकों को तो विस्फोट के बाद बने मशरूम जैसे बादलों के बीच से विमान उड़ाने पड़े थे। अभियान से जुड़े लोगों का मानना है कि इन परीक्षणों के दौरान परमाणु विकिरण के संपर्क में आने का असर बाद के वर्षों में उनकी सेहत पर पड़ा। कुछ सैनिकों के बच्चों को भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हुईं। हालांकि, इन स्वास्थ्य समस्याओं और परमाणु परीक्षणों के बीच संबंध को लेकर सैनिक लंबे समय से जांच की मांग कर रहे हैं।
कौन से रिकॉर्ड छिपाने का आरोप?
पूर्व सैनिकों का आरोप है कि ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने रक्त और पेशाब के नमूनों की जांच से जुड़े आंकड़े जानबूझकर छिपाए। उनका दावा है कि इन नमूनों से पता चल सकता था कि परमाणु विस्फोटों का इंसानी शरीर पर असर जानने के लिए सैनिकों को अनजाने में परीक्षण का हिस्सा बनाया गया था। इस मामले में पूर्व रक्षा मंत्री टोबियास एलवुड ने सितंबर में स्वीकार किया था कि उन्होंने 2018 में संसद को अनजाने में गलत जानकारी दी थी।
उस समय उन्होंने सांसदों से कहा था कि रक्षा मंत्रालय को ऐसे किसी रक्त परीक्षण का रिकॉर्ड नहीं मिला है। बाद में उन्हें पता चला कि सेना के अलग-अलग हिस्सों में रक्त के नमूने लिए गए थे। इसके बावजूद विकिरण के संपर्क में आने से गंभीर बीमारियों का सामना कर रहे पूर्व सैनिक मुआवजे की मांग के लिए इन रिकॉर्ड तक पहुंच नहीं बना सके। एलवुड ने अखबार द गार्जियन में लिखा था कि यह ब्रिटेन के सबसे बड़े घोटालों में से एक है और इस मामले को संबोधित किया जाना चाहिए।
ब्रिटेन में परमाणु परीक्षण कब शुरू हुए?
जांच रिपोर्ट कब तक सामने आएगी?
ब्रिटेन सरकार ने इस मामले की स्वतंत्र जांच के लिए बिशप जेम्स जोन्स को पैनल का अध्यक्ष बनाया है। वह इससे पहले 1989 में हुए हिल्सबरो हादसे की जांच का नेतृत्व कर चुके हैं। इस हादसे में लिवरपूल और नॉटिंघम फॉरेस्ट के बीच फुटबॉल मैच के दौरान दर्शकों की भीड़ में मची भगदड़ में 97 लोगों की मौत हो गई थी। बर्नहैम के मुताबिक, जांच पैनल अगले साल अक्तूबर तक अपनी अंतरिम रिपोर्ट जारी करेगा।
यह समय ब्रिटेन के पहले परमाणु परीक्षण की 75वीं वर्षगांठ के आसपास होगा। अभियान चलाने वाले संगठन के सह-संस्थापक एलन ओवेन के पिता ने 1962 में क्रिसमस आइलैंड पर हुए एक परमाणु परीक्षण में हिस्सा लिया था। ओवेन ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में कई साल लगे हैं। उनके मुताबिक, इस अभियान की शुरुआत 1984 में हुई थी और मौजूदा कार्यकर्ता इसे आगे बढ़ाने वाली अगली पीढ़ी हैं।

- ब्रिटेन का पहला वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण 3 अक्टूबर 1952 को हुआ था। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के तट के पास मोंटेबेलो द्वीप समूह में प्लूटोनियम इम्प्लोजन उपकरण का विस्फोट किया गया था।
- इस परीक्षण के साथ ब्रिटेन दुनिया की तीसरी परमाणु हथियार संपन्न शक्ति बन गया था। उससे पहले अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ परमाणु हथियार विकसित कर चुके थे।
- इसके बाद ब्रिटेन ने ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर के अपने क्षेत्रों में दर्जनों परमाणु विस्फोट किए। इनमें किरितिमाती द्वीप भी शामिल था, जिसे पहले क्रिसमस आइलैंड के नाम से जाना जाता था।