Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran accuses US of using AI in deadly attacks calls for UN governance

'हमलों के लिए एआई का इस्तेमाल कर रहा अमेरिका': ईरान ने जताई चिंता, यूएन से सैन्य तकनीक के निगरानी की मांग

Wed, 25 Nov 2026 06:52 PM IST
अमन मौर्या एएनआई, न्यूयॉर्क
एएनआई, न्यूयॉर्क Published by: अमन मौर्या Updated Wed, 25 Nov 2026 06:52 PM IST
सार
Register For Event

ईरान ने अमेरिका पर युद्ध में हमलों के लिए एआई के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए यूएन से सैन्य तकनीक की निगरानी की मांग की है। वहीं, ट्रंप ने परमाणु हथियार रोकने को अभियान का लक्ष्य बताया। इस बीच ईरान ने होर्मुज में दो अमेरिकी ड्रोन गिराने का दावा किया।

विज्ञापन
Iran accuses US of using AI in deadly attacks calls for UN governance
गुलाम हुसैन दारजी, संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ईरान ने अमेरिका पर अपने देश में घातक हमलों को अंजाम देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत गुलाम हुसैन दारजी ने वैश्विक संस्था से इस तकनीक के सैन्य इस्तेमाल की निगरानी की जिम्मेदारी संभालने की मांग की है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए ईरानी राजनयिक ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध के दौरान हमले के ठिकानों का चयन और उनकी प्राथमिकता तय करने के लिए अत्याधुनिक एआई टूल का इस्तेमाल किया। इन टूल की मदद से हमलों के लिए सटीक निर्देशांक भी उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बांग्लादेश: शेख हसीना की वापसी से पहले बिगड़े हालात? सात जिलों में कड़ी सुरक्षा, सेना की 108 प्लाटून तैनात
विज्ञापन


दारजी ने बैठक में कहा, 'न तो उन्नत तकनीक और न ही निजी कंपनियों की भागीदारी अमेरिका या इजरायली सरकार को अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपने दायित्वों के खुले उल्लंघन की जवाबदेही से बचा सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ईरान की मौजूदा स्थिति समेत आधुनिक संघर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बढ़ता इस्तेमाल गंभीर चिंता का विषय है। स्वचालित युद्ध प्रणाली के व्यापक प्रभावों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इस तकनीक के सैन्य इस्तेमाल को अनियंत्रित रूप से बढ़ने से रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय निगरानी जरूरी है। इसके लिए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में एआई के सैन्य इस्तेमाल से जुड़े नियम और निगरानी व्यवस्था बनाने की वकालत की।

सैन्य अभियान पर क्या बोले ट्रंप?
संयुक्त राष्ट्र में ईरान की यह कूटनीतिक पहल ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए एक साक्षात्कार में दावा किया कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान के लिए जनवरी तक का वित्तपोषण सुरक्षित है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस में नियंत्रण हासिल कर अभियान पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की, तो उनकी नजर में अमेरिका की 'पूरी जीत' हार में बदल सकती है।

ट्रंप ने कहा, 'मैं ऐसा समझौता करूंगा जो स्थायी होगा। मैं किसी को उन्हें परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं देने दूंगा।'

ईरान के शीर्ष नेतृत्व पर हालिया हमलों को ट्रंप ने वहां की सत्ता व्यवस्था के लिए बड़ा झटका बताया। हालांकि, उन्होंने ईरान के नए नेतृत्व को पहले के मुकाबले 'अधिक तर्कसंगत' करार दिया, लेकिन बातचीत की मेज पर उसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान ने अतीत में कई बार समझौतों का उल्लंघन किया है।

ईरान पर 51 साल से लोगों को गुमराह करने का आरोप
ट्रंप ने शुक्रवार को चीन यात्रा के बाद भी ईरान को लेकर इसी तरह की टिप्पणी की थी। उन्होंने तेहरान पर दशकों से अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने का आरोप लगाया। ट्रंप ने कहा कि पेट्रोल की कीमतें भी इस बात पर निर्भर करती हैं कि अमेरिका ईरान के साथ विवाद का समाधान किस तरह करता है।

ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान पिछले 51 वर्षों से लोगों को बेवकूफ बना रहा है। उन्होंने तर्क दिया कि मौजूदा टकराव के कारण हुए खर्च के लिए ईरान को आर्थिक मुआवजा देना चाहिए।


नेतन्याहू ने अमेरिका से क्या कहा?
इस बीच, पश्चिम एशिया में संकट लगातार गहराता जा रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक, इजरायल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी प्रशासन से तेहरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई करने पर विचार करने का आग्रह किया है।

होर्मुज जलडमरूमध्य में दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराने का दावा
जमीनी स्तर पर भी सैन्य तनाव तेजी से बढ़ा है। इस बीच ईरानी सेना ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर दो अमेरिकी मानवरहित हवाई वाहनों को मार गिराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed