फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada Justin Trudeau Govt losing majority no confidence motion in January know news updates in Hindi

Canada: ट्रूडो की अल्पमत सरकार के खिलाफ जनवरी में अविश्वास प्रस्ताव; प्रमुख सहयोगी बोले- समय खत्म हुआ

Sat, 21 Dec 2024 07:48 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 21 Dec 2024 07:48 AM IST
सार
Register For Event

कनाडा में राजनीतिक अस्थिरता के संकेत हैं। लगातार नौ साल प्रधानमंत्री रहे जस्टिन ट्रूडो की कुर्सी खतरे में है। अल्पमत के कारण ट्रूडो की सरकार पर तलवार लटक रही है। जनवरी में पीएम ट्रूडो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है। सहयोगी का कहना है कि ट्रूडो सरकार का समय खत्म हो चुका है।

विज्ञापन
Canada Justin Trudeau Govt losing majority no confidence motion in January know news updates in Hindi
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अगले वर्ष की शुरुआत में सत्ता खो सकते हैं। उनके प्रमुख सहयोगी न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जगमीत सिंह ने कहा है कि वह अल्पमत वाली लिबरल सरकार को गिराने के लिए 27 जनवरी को शीतकालीन अवकाश के बाद हाउस ऑफ कॉमन्स सदन में औपचारिक रूप से अविश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे।
विज्ञापन


ट्रूडो करीब नौ साल बाद पीएम पद से हट सकते हैं
सिंह ने कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लिबरल पार्टी का नेतृत्व कौन कर रहा है। इस सरकार का समय समाप्त हो चुका है। हम हाउस ऑफ कॉमन्स की अगली बैठक में स्पष्ट अविश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे। दूसरी तरफ, विशेषज्ञ कह रहे हैं कि यदि सभी विपक्षी दल इस प्रस्ताव का समर्थन करते हैं, तो ट्रूडो करीब नौ साल बाद पीएम पद से हट जाएंगे और फिर चुनाव होंगे।
विज्ञापन


कंजरवेटिव पार्टी के नेता से 20 फीसदी पीछे
जनता महंगाई और ट्रूडो को नीतियों के चलते परेशान है। उन्हें बीते कुछ समय से अपनी सरकार के भीतर भी तीखी आलोचनाएं झेलनी पड़ रही है। साथ ही ट्रूडो जिन आतंकी ताकतों को सहारा दे रहे थे, उससे कनाडा के लोग नाराज हैं। पिछले 18 महीनों में हुए कई सर्वेक्षणों से पता चलता है कि लिबरल पार्टी के नेता ट्रूडो अगले चुनाव से पहले ही कंजरवेटिव पार्टी के नेता पीएर पॉलिवेयर से 20 फीसदी पीछे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed