फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   jaishankar said why india usa relation in bad state said reason is pakistan terrorism

आतंकवाद: 'हमारी चिंताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं, ये समस्या है', भारत-यूएस संबंधों पर जयशंकर का बड़ा बयान

Tue, 29 Sep 2026 09:57 AM IST
नितिन गौतम एएनआई, वॉशिंगटन
एएनआई, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 29 Sep 2026 09:57 AM IST
सार
Register For Event

भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने बताया किन वजहों से भारत और अमेरिका के संबंधों में वो गर्मजोशी और विश्वास पैदा नहीं हो पा रहा है, जिसकी दोनों देश उम्मीद करते हैं। आइए जानते हैं कि जयशंकर ने क्या कहा...

विज्ञापन
jaishankar said why india usa relation in bad state said reason is pakistan terrorism
S JAISHANKAR - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा प्राथमिकताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं है और ये ही दोनों देशों के संबंधों में बड़ी बाधा है। जयशंकर ने परोक्ष रूप से पाकिस्तान को सीमापार आतंकवाद के लिए जिम्मेदार ठहराया और अमेरिका द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करने को लेकर नाराजगी भी जाहिर की। 
विज्ञापन


जयशंकर ने अमेरिका को दिखाया आईना
जयशंकर अमेरिका दौरे पर हैं और वहां उन्होंने न्यूयॉर्क में एशिया सोसाइटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में जयशंकर ने बताया कि किन वजहों से भारत और अमेरिका के संबंधों में अभी भी कुछ बेरुखी क्यों है?
विज्ञापन


जयशंकर ने साफ तौर पर कहा कि व्यापारिक जटिलताओं के साथ ही राज्य प्रायोजित आतंकवाद एक ऐसा मुद्दा है, जिसके चलते दोनों देशों के रिश्तों में जटिलता बनी हुई है। जयशंकर ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा कि भारत का पड़ोसी देश आतंकवाद को अपनी राज्य नीति के एक औजार की तरह इस्तेमाल करता है और उसका एक लंबा इतिहास रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जयशंकर ने पूरी गंभीरता से कहा कि भारत के लिए सुरक्षा सबसे अहम है। उन्होंने कहा 'अगर कोई चीज हमारे लिए बेहद मायने रखती है और कोई सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति सहानुभूति नहीं रखता है तो इससे यकीनन समस्या पैदा होगी और संबंधों पर असर पड़ेगा।'

ट्रंप प्रशासन, पाकिस्तान के खिलाफ नहीं कर रहा कार्रवाई
जयशंकर ने कहा कि अगर हमारा सहयोगी अगर हमारी चिंताओं को नहीं समझता तो स्पष्ट तौर पर इसका असर दोनों देशों के संबंधों पर पड़ेगा। गौरतलब है कि भारत लंबे समय से पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद का मुद्दा विभिन्न वैश्विक मंचों पर उठाता आया है, लेकिन अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। खासकर ट्रंप प्रशासन ने तो पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर जवाबदेह ठहराने से भी परहेज किया है। 


ट्रंप प्रशासन द्वारा जिस तरह से अपने सहयोगी देशों के खिलाफ ही आक्रामक व्यापार नीति अपनाई हुई है, उससे भी भारत और अमेरिका के संबंधों पर बुरा असर पड़ा है। रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर भी अमेरिका अब 100 फीसदी टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर भी भारत में चिंता है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं की मुलाकात में भी टैरिफ का मुद्दा उठा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed