{"_id":"6b01498cd94f71b4ba0b3b52","slug":"video-promotion-interview-postponed-due-to-differences-between-teachers-organizations-in-ayodhya-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में शिक्षक संगठनों के आपसी मतभेद के चलते टला पदोन्नति साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में शिक्षक संगठनों के आपसी मतभेद के चलते टला पदोन्नति साक्षात्कार
अयोध्या में जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में 359 शिक्षकों की पदोन्नति के लिए आयोजित होने वाला साक्षात्कार शनिवार को दोपहर 12 बजे तक शुरू नहीं हो पाया। साक्षात्कार टलने की वजह शिक्षक संगठनों का आपसी मतभेद बताया जा रहा है।
बताया गया कि पदोन्नति को लेकर शिक्षक संगठनों में सहमति नहीं बन पाई। अलग-अलग संगठनों ने अलग-अलग मांगें रख दीं, जिसके चलते इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। इस दौरान कार्यालय पर शिक्षकों की भीड़ लगी रही और शिक्षक दिनभर इंतजार करते रहे।
इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल चंद्र ने बताया कि जब तक शिक्षक संगठन आपस में तैयार नहीं हो जाते, तब तक इंटरव्यू शुरू करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन आपस में बैठकर सहमति बना लें, तो विभाग इंटरव्यू शुरू कर देगा।
साक्षात्कार टलने से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों में निराशा है। शिक्षकों का कहना है कि संगठनों के मतभेद का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने संगठनों से जल्द सहमति बनाकर पदोन्नति प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।