{"_id":"6a871f640406369d1d02dd19","slug":"video-renovation-of-the-faridkot-park-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट के पार्क में 8 लाख रुपये की लागत वाले शेड का चेयरमैन धालीवाल व विधायक सेखों ने रखा नींव पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट के पार्क में 8 लाख रुपये की लागत वाले शेड का चेयरमैन धालीवाल व विधायक सेखों ने रखा नींव पत्थर
फरीदकोट में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से बाजीगर बस्ती स्थित पार्क में लोगों की सुविधा के लिए करीब 8 लाख रुपये की लागत से शेड का निर्माण करवाया जाएगा। इस निर्माण कार्य का नींव पत्थर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन गगनदीप सिंह धालीवाल और हलका विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने संयुक्त रूप से रखा। इस मौके पर चेयरमैन गगनदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि शहर के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की प्राथमिकता है। पार्क में बनने वाले शेड से यहां आने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और वे गर्मी व बारिश के दौरान भी इसका लाभ उठा सकेंगे।
विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने कहा कि सरकार की ओर से शहर के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ पार्कों और सार्वजनिक स्थानों का विकास भी जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारी, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।