{"_id":"6a871f5f61a5ad2d9a00fedd","slug":"video-mukerian-civil-hospital-submerged-in-rainwater-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बारिश के पानी में डूबा मुकेरियां का सिविल अस्पताल, बिजली आपूर्ति करनी पड़ी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के पानी में डूबा मुकेरियां का सिविल अस्पताल, बिजली आपूर्ति करनी पड़ी बंद
मुकेरियां में मंगलवार देर रात हुई तेज बारिश के बाद सिविल अस्पताल का परिसर करीब 12 घंटे तक पानी में डूबा रहा। अस्पताल के निकासी नाले की समय रहते सफाई न होने के कारण बारिश का पानी अस्पताल परिसर में जमा होता चला गया और देखते ही देखते मरीजों के कमरों, इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, डॉक्टरों के कमरों तथा विभिन्न कार्यालयों में घुस गया। जलभराव की गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल कर्मचारियों को सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति भी बंद करनी पड़ी। इसके चलते मरीजों को उमस और अंधेरे के कारण दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात हुई बारिश के दौरान अस्पताल की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। पानी की निकासी न होने से अस्पताल परिसर में लगातार जलस्तर बढ़ता रहा। बुधवार सुबह करीब 10 बजे तक एसएमओ कार्यालय, ओपीडी और डॉक्टरों के कमरों में भी पानी भर गया। ओपीडी कमरों में पानी घुसने से कंप्यूटर पर होने वाला कामकाज भी ठप हो गया, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं लंबे समय तक प्रभावित रहीं।
जलभराव बढ़ने के कारण निचली मंजिल पर भर्ती मरीजों को ऊपरी मंजिल पर स्थानांतरित करने का प्रयास किया गया। अस्पताल में मौजूद मरीजों के अनुसार, ऊपरी मंजिल पर भी मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण सभी मरीजों को वहां स्थानांतरित नहीं किया जा सका। परिणामस्वरूप कुछ मरीजों को पानी भरी निचली मंजिल पर ही रहने के लिए मजबूर होना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।