{"_id":"6a86dfaafeab3bedfc080ff4","slug":"video-anti-drug-campaign-to-be-launched-in-sujanpur-asp-issues-directives-during-the-drug-prevention-committee-meeting-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: सुजानपुर में नशे के खिलाफ तेज होगा अभियान, नशा निवारण समिति की बैठक में एएसपी ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: सुजानपुर में नशे के खिलाफ तेज होगा अभियान, नशा निवारण समिति की बैठक में एएसपी ने दिए निर्देश
नगर परिषद कार्यालय सुजानपुर टीहरा में गुरुवार को नशा निवारण समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एएसपी हमीरपुर राजेश शर्मा ने की। उन्होंने सुजानपुर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान की समीक्षा की और समिति के सदस्यों को अभियान तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में पिछले एक वर्ष के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में नगर परिषद के पार्षद, अधिकारी, नशा निवारण समिति के सदस्य और सुजानपुर थाना प्रभारी प्रकाश ठाकुर मौजूद रहे। सदस्यों ने अपने क्षेत्रों में नशे से जुड़ी समस्याओं और अब तक किए गए कार्यों की जानकारी साझा की। नशे के कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। एएसपी राजेश शर्मा ने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए पुलिस के साथ समाज के हर व्यक्ति का सहयोग जरूरी है। उन्होंने समिति के सदस्यों से नशे से जुड़ी सूचनाएं जुटाकर पुलिस तक पहुंचाने और कार्रवाई में सहयोग करने को कहा। उन्होंने लोगों से भी आसपास नशे की बिक्री या सेवन की जानकारी मिलने पर पुलिस अथवा समिति को सूचित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुजानपुर में नशे के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता गतिविधियां चलाने पर भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सीनत देवी, राजीव ठाकुर, बिंदिया, वीना धीमान, पिंकी देवी और प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।