{"_id":"6a8682de601b9b5d010b538b","slug":"video-food-safety-department-raids-sweet-shop-in-guruhar-sahai-over-15-quintals-of-sweets-seized-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुहरसहाय में हलवाई की दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग का छापा, 15 क्विंटल से अधिक मिठाई पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुहरसहाय में हलवाई की दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग का छापा, 15 क्विंटल से अधिक मिठाई पकड़ी
फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक हलवाई की दुकान पर छापेमारी कर 15 क्विंटल से अधिक मिठाई पकड़ी है। विभाग की टीम ने मिठाइयों के सैंपल भरकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। दुकान से पाउडर के कई बैग भी बरामद हुए हैं। टीम के पहुंचने पर पाउडर से तैयार किया जा रहा दूध नाली में फेंक दिया गया। टीम ने इसकी फोटो भी खींची है।
फूड सेफ्टी विभाग के इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि दुकान पर नकली पनीर पहुंचने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने दुकान पर दबिश दी तो वहां बड़ी मात्रा में तैयार मिठाई देखकर टीम हैरान रह गई। उन्होंने बताया कि मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। लैब से रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और मिठाई को नष्ट करवाया जाएगा।
बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में तैयार की गई मिठाई को रक्षाबंधन के त्योहार पर बाजार में बेचने की तैयारी थी। विभाग की कार्रवाई के बाद दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।