Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Municipal and fire department employees will stage a protest at the residence of the Yamunanagar MLA on August 21 over their demands
{"_id":"6a86dfa864ab426e000773b1","slug":"video-municipal-and-fire-department-employees-will-stage-a-protest-at-the-residence-of-the-yamunanagar-mla-on-august-21-over-their-demands-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: पालिका व फायर कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 21 अगस्त को विधायक के आवास पर करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: पालिका व फायर कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 21 अगस्त को विधायक के आवास पर करेंगे प्रदर्शन
यमुनानगर। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की संयुक्त राज्यव्यापी हड़ताल गुरुवार को 15वें दिन भी जारी रही। नगर निगम परिसर में एकत्रित पालिका और फायर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
नगरपालिका शाखा प्रधान पपला, दमकल के प्रधान विजेंद्र सिंह, नगरपालिका सह सचिव संजीत तिगरा, दमकल सचिव रिंकू कुमार नगरपालिका राज्य प्रेस सचिव एवं अग्निशमन राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि 20 से 25 अगस्त तक कर्मचारी संगठन सभी विधायकों, सांसदों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से संपर्क कर आंदोलन का समर्थन करने और सरकार पर मांगों का समाधान करने का दबाव बनाने की अपील करेंगे।
इसी कड़ी में 21 अगस्त को यमुनानगर के भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के आवास पर जोरदार प्रदर्शन कर उन्हें मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। विधायक से आगामी विधानसभा सत्र में पालिका और फायर कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करने तथा 13 मई को सरकार के साथ हुए समझौते को लागू करवाने की मांग की जाएगी। यदि इसके बाद भी समझौते को लागू नहीं किया गया तो दलित, सामाजिक, राजनीतिक, कर्मचारी, मजदूर और किसान संगठनों से बातचीत कर बड़ी महापंचायत आयोजित करने की तैयारी की जाएगी।
गुलशन भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार 13 मई के समझौते से पीछे हट गई है। उन्होंने बताया कि वार्ता में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती, फायर विभाग के शहीद कर्मचारियों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये आर्थिक सहायता और पक्की नौकरी, अनुबंधित ड्राइवरों व फायरमैनों को पक्का करने तथा वर्दी भत्ता समेत 17 मांगों पर सहमति बनी थी। सरकार ने 22 मई को उच्च न्यायालय में दिए शपथपत्र में पूर्व में मानी गई मांगों से इनकार कर दिया।
इससे कर्मचारियों में रोष है। पालिका और फायर कर्मचारी 21 अगस्त को लघु सचिवालय में गेस्ट टीचरों के समर्थन में होने वाले प्रदर्शन में भी भाग लेंगे। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 21 अगस्त तक सरकार ने सहमति बनी मांगों के लिखित आदेश जारी नहीं किए तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मांगों का ठोस समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।