{"_id":"6a883bc53702cbab8a0f347c","slug":"video-one-person-killed-after-being-hit-by-dumper-truck-in-ghaziabad-nahal-village-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में मौत का 'डंपर': नाहल गांव में ग्रामीणों का हंगामा, सड़क को किया जाम; जानें हादसे पर क्या बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में मौत का 'डंपर': नाहल गांव में ग्रामीणों का हंगामा, सड़क को किया जाम; जानें हादसे पर क्या बोले
क्षेत्रांतर्गत कूड़ा लेकर डम्पिंग ग्राउंड जाते समय नगर निगम के डम्पर की चपेट में आकर व्यक्ति की हुई संदिग्धपरिस्थित में मौत, डम्पर छोड़कर चालक हुआ फरार। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, ग्रामीणों ने घटनास्थल पर किया धरना-प्रदर्शन, पुलिस के आश्वासन पर किया धरना समाप्त। शुक्रवार सुबह 11 बजे नगर निगम का डम्पर गाजियाबाद से कूड़ा लेकर ढ़बारसी स्थित डम्पिंग ग्राउंड की ओर जा रहे एक डम्पर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और आक्रोश जताते हुए घटनास्थल पर ही धरने पर बैठ गए। हालांकि घटना की वास्तविक परिस्थितियां अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी हैं और यह भी स्पष्ट नहीं है कि व्यक्ति डम्पर की चपेट में आने से कुचला गया अथवा घटना किसी अन्य कारण से हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान जसवीर सिंह 41 पुत्र नेपाल सिंह निवासी ग्राम जिरावली अलीगढ़ के रूप में की, पुलिस के अनुसार मृतक इसी डम्पर पर परिचालक था, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है। डम्पर चालक घटना के बाद गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर घटनास्थल पर ही धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि घटना की पूरी जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाये। धरने की जानकारी मिलने पर बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश प्रधान भी ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनके साथ धरने पर बैठकर ग्रामीणों की मांगों का समर्थन किया, उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इन डम्परों से कई दुर्घटना हो चुकी हैं मगर इनपर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती, उल्टा ग्रामीणों के उपर ही मामले दर्ज कर दिये जाते हैं। मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत की तथा घटना की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने 40 मिन्ट तक चले अपने धरना-प्रदर्शन को समाप्त कर दिया। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि मृतक जसवीर सिंह के शव को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है, मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, मेडिकल परिक्षण रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा, परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसकी लापरवाही अथवा अन्य कारण शामिल हैं, यह जांच होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस डम्पर चालक की खोज में लगी है, चालक के पकड़े जाने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।