फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   For Kumaon... CCTNS server down for 48 hours; crime record work stalled.

Udham Singh Nagar News: कुमाऊं के लिए... 48 घंटे से सीसीटीएनएस का सर्वर ठप, अपराध रिकॉर्ड का काम लटका

Sat, 22 Aug 2026 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 22 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
For Kumaon... CCTNS server down for 48 hours; crime record work stalled.
रुद्रपुर। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) पिछले 48 घंटे से ठप पड़ा है। 20 अगस्त की सुबह से सर्वर में तकनीकी खराबी के चलते कुमाऊं मंडल के कई थानों में अपराध संबंधी रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज और अपडेट नहीं हो पा रहे हैं। इससे ऑनलाइन रिकॉर्डिंग का काम अटक गया है।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले के अंतर्गत आने वाली कोतवाली और थाने में एफआईआर, आरोपियों का विवरण, विवेचना से जुड़े रिकॉर्ड समेत अपराध संबंधी तमाम जानकारियां सीसीटीएनएस पर अपलोड की जाती हैं लेकिन सर्वर ठप होने से पुलिसकर्मी ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

थानों में पुलिस की नियमित कार्रवाई जारी है लेकिन उसका ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज करने में दिक्कत आ रही है। सीसीटीएनएस पुलिस की अपराध निगरानी और रिकॉर्ड व्यवस्था का अहम हिस्सा है। सर्वर बंद होने से पुलिस कार्रवाई से जुड़ी ऑनलाइन जानकारी हासिल करने वाले शिकायतकर्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सिस्टम बहाल होने के बाद लंबित रिकॉर्ड को एक साथ अपडेट करने का अतिरिक्त दबाव पुलिसकर्मियों पर पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि सीसीटीएनएस की तकनीकी समस्या केवल जिले तक सीमित नहीं है। कुमाऊं मंडल के अन्य जिलों के कई थानों में भी ऑनलाइन अपराध रिकॉर्ड दर्ज करने की प्रक्रिया प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed