फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused of spitting in milk in rudrapur

रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने का आरोप...हंगामे पर युवक को हिरासत में लिया, महिला ने थूकते देखने का किया दावा

Thu, 27 Aug 2026 12:17 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Thu, 27 Aug 2026 12:17 PM IST
सार
Register For Event

रविंद्र नगर में दूध में थूक मिलाकर बेचने के आरोप को लेकर भारी हंगामा हो गया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दूध विक्रेता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Accused of spitting in milk in rudrapur
दूध में थूक मिलाकर बेचने के आरोप पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर शहर के रविंद्र नगर में दूध में थूक मिलाकर बेचने के आरोप पर हंगामा हो गया। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूध विक्रेता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर की। मामले में विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता जोगिंदर सिंह ने आवास विकास पुलिस चौकी में तहरीर देकर जांच और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

 

आरोप है कि बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे स्थानीय निवासी अमित वर्मा ने एक दूध विक्रेता को दूध में थूक मिलाते हुए देखा। उसके दावे पर स्थानीय लोगों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो दूध विक्रेता बाइक के पास रखे दूध के बर्तन के नजदीक झुककर कुछ करता नजर आया। हालांकि, फुटेज में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह दूध में थूक रहा है या बर्तन में रखे दूध को सूंघ रहा है।

विज्ञापन

वहीं, दूध खरीदने वाली एक महिला ने विक्रेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसने अपनी आंखों से उसे दूध के बर्तन में थूकते देखा था। महिला के इस दावे की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है लेकिन आरोप को लेकर क्षेत्र में हंगामा हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ बढ़ने की सूचना पर पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला। दावा है कि पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम प्रेम बताया। वहीं, उसकी बाइक में मिले दस्तावेजों में नाम बिलासपुर निवासी दूसरे समुदाय का निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में सीसीटीवी फुटेज और लोगों के बयान की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने से पहले आरोपों की पुष्टि नहीं की जा सकती। - विभव सैनी, सीओ, रुद्रपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed