{"_id":"6a8fd7f905c1704bf409c609","slug":"former-mla-rajkumar-thukral-were-detained-while-they-were-going-to-submit-a-memorandum-to-the-cm-dhami-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: अस्पताल बदहाली पर ज्ञापन देने गए पूर्व विधायक ठुकराल हिरासत में, सीएम दौरे से पहले पुलिस का एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: अस्पताल बदहाली पर ज्ञापन देने गए पूर्व विधायक ठुकराल हिरासत में, सीएम दौरे से पहले पुलिस का एक्शन
Thu, 27 Aug 2026 11:53 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:53 AM IST
रुद्रपुर जिला अस्पताल की बदहाली और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन देने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक सहित कई कांग्रेसी हिरासत में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर जिला अस्पताल की बदहाली और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन देने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गुरुवार को मुख्यमंत्री के रुद्रपुर पहुंचने के मद्देनजर पुलिस ने पूर्व विधायक को पहले नजरबंद किया था।
विज्ञापन
बताया गया कि पूर्व विधायक जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, महिला प्रसव विशेषज्ञ की कमी, दवाओं की किल्लत और मरीजों को बेहतर उपचार नहीं मिलने का मुद्दा मुख्यमंत्री के सामने उठाना चाहते थे। उनका आरोप है कि जिला अस्पताल रेफर सेंटर बनकर रह गया है, जिससे गरीब मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने पूर्व विधायक को काफी समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद वह समर्थकों के साथ पैदल निकलने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर जिला अस्पताल में गरीबों के लिए सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन