{"_id":"6a955683d3cf3176eb0fcb08","slug":"congressmen-submitted-a-memorandum-in-the-police-station-regarding-the-purification-case-in-pithoragarh-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: कांग्रेसियों ने शुद्धिकरण मामले में कोतवाली में दिया ज्ञापन, एफआईआर दर्ज करने की मांग; जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: कांग्रेसियों ने शुद्धिकरण मामले में कोतवाली में दिया ज्ञापन, एफआईआर दर्ज करने की मांग; जताया रोष
Mon, 31 Aug 2026 03:55 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: Heera
Updated Mon, 31 Aug 2026 03:55 PM IST
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण मामले को लेकर पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
कांग्रेस ने की मैदान शुद्धीकरण मामले में तुरंत कार्रवाई करने की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद मैदान का शुद्धीकरण करने के आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिथौरागढ़ कोतवाली में पत्र दिया। साथ ही सरकार पर संविधान के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
जिला उपाध्यक्ष संगठन निशीद उप्रेती के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और स्वयं मुख्यमंत्री इस मामले में जिस तरह से बयानबाजी कर रहे हैं, वह बताता है कि सरकार दलित समाज के प्रति किस तरह की मानसिकता रखती है।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने कहा कि मामले को लेकर पार्टी ने हल्द्वानी में पहले भी प्राथमिक दर्ज करवाई, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। उल्टा कुछ लोगों की ओर से हल्द्वानी में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिक सूचना दर्ज की गई है। इससे जाहिर होता है कि सरकार नहीं चाहती देश संविधान के अनुसार चले। लोकतंत्र कायम रहे। कार्यकर्ताओं ने मैदान शुद्धीकरण मामले में पुलिस से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की।इस दौरान पीसीसी सदस्य दीपांशु वर्मा, प्रवक्ता प्रयाग राज, सचिव नरेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष लक्षित भंडारी, विनय वल्दिया, आर महर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
डीडीहाट और धारचूला में भी जताया रोष, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग
हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद मैदान शुद्धीकरण की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीडीहाट और धारचूला में भी रोष जताया। दोनों जगहों पर थाने में प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण में संबंधित वीडियो-फोटो और सोशल मीडिया सामग्री की निष्पक्ष जांच करने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शुद्धिकरण विवाद: कांग्रेस ने लोहाघाट थाने में भाजपा अध्यक्ष समेत नेताओं पर प्राथमिकी की मांग की
हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रामलीला मैदान हल्द्वानी में हुई जनसभा के बाद भाजपा के मंच शुद्धिकरण मामले में पार्टी में आक्रोश है। सोमवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट थाने पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और शुद्धिकरण में शामिल भाजपा नेताओं के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा एक और भाजपा दलितों की हितेषी पार्टी बनती है तो वहीं दूसरी ओर जातिवाद को बढ़ावा देती है।