फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Uproar over the AIIMS CRE-5 exam at the same center where the NEET PG exam was cancelled.

राजस्थान: जिस सेंटर पर NEET PG की परीक्षा रद्द हुई, उसी सेंटर पर AIIMS CRE-5 के एग्जाम को लेकर बवाल; वजह क्या?

Mon, 31 Aug 2026 09:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 31 Aug 2026 09:49 PM IST
सार
Register For Event

जयपुर के iON Digital Zone केंद्र पर AIIMS CRE-5 री-एग्जाम तकनीकी समस्याओं के कारण करीब 30 मिनट देरी से शुरू हुआ। परीक्षा के दौरान भी व्यवधान आया। नाराज अभ्यर्थियों और अभिभावकों ने केंद्र के बाहर विरोध प्रदर्शन कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग की।

विज्ञापन
Rajasthan: Uproar over the AIIMS CRE-5 exam at the same center where the NEET PG exam was cancelled.
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के iON Digital Zone परीक्षा केंद्र पर सोमवार को AIIMS CRE-5 का री-एग्जाम भी तकनीकी समस्याओं की चपेट में आ गया। सर्वर में खराबी के कारण परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी और करीब 30 मिनट की देरी से शुरू हुई। इसके बाद परीक्षा शुरू होने के लगभग 20 मिनट बाद फिर तकनीकी दिक्कतें सामने आईं, जिससे परीक्षा बार-बार बाधित हुई।

विज्ञापन

लगातार आ रही तकनीकी परेशानियों से नाराज अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों ने परीक्षा केंद्र के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने परीक्षा एजेंसी और केंद्र प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए।

विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने के बाद फिर आई तकनीकी समस्या
अभ्यर्थियों का आरोप है कि सर्वर संबंधी समस्या के कारण परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी। करीब आधे घंटे की देरी के बाद परीक्षा शुरू हुई, लेकिन कुछ ही देर में तकनीकी दिक्कत दोबारा सामने आ गई। अभ्यर्थियों के अनुसार, परीक्षा के दौरान बार-बार व्यवधान आने से उन्हें प्रश्न हल करने में परेशानी हुई। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में सभी अभ्यर्थियों को समान और निष्पक्ष परिस्थितियों में परीक्षा देने का अवसर नहीं मिल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले NEET-PG भी हुआ था प्रभावित
मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि इसी परीक्षा केंद्र पर एक दिन पहले NEET-PG परीक्षा के दौरान भी तकनीकी और बिजली संबंधी समस्याएं सामने आई थीं। अभ्यर्थियों के अनुसार, बार-बार बिजली जाने और कंप्यूटर सिस्टम में आई खराबी के कारण परीक्षा प्रभावित हुई थी। इसके बाद नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा की थी। लगातार दो दिनों में दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं के दौरान तकनीकी समस्याएं सामने आने के बाद अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं और तकनीकी ढांचे पर सवाल उठाए हैं।

पहले भी विवादों में रही AIIMS CRE-5 परीक्षा
AIIMS CRE-5 परीक्षा पहले 25 जुलाई को आयोजित हुई थी। उस दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था कि परीक्षा में निर्धारित सिलेबस से बाहर के सवाल पूछे गए। इसके बाद परीक्षा को दोबारा आयोजित करने का निर्णय लिया गया और 31 अगस्त को री-एग्जाम रखा गया। सोमवार को री-एग्जाम के दौरान भी तकनीकी व्यवधान सामने आने के बाद कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा फिर से कराने की मांग की है। उनका कहना है कि तकनीकी दिक्कतों के कारण सभी परीक्षार्थियों को समान परिस्थितियों में परीक्षा देने का अवसर नहीं मिला।

सचिन पायलट ने उठाए सवाल
कांग्रेस नेता और एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट ने लगातार दो दिनों में परीक्षा व्यवस्था प्रभावित होने को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि जयपुर में रविवार को NEET-PG परीक्षा तकनीकी खामी से प्रभावित हुई और सोमवार को इसी केंद्र पर AIIMS परीक्षा के दौरान भी अभ्यर्थियों को तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

पायलट ने परीक्षा व्यवस्था में हुई कमियों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रभावित छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और उनकी समस्याओं का उचित समाधान किया जाना चाहिए।

परीक्षा एजेंसी के आधिकारिक जवाब का इंतजार
फिलहाल, AIIMS CRE-5 री-एग्जाम के दौरान सामने आई तकनीकी समस्याओं को लेकर संबंधित परीक्षा एजेंसी या केंद्र प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अभ्यर्थियों की मांग है कि परीक्षा में आए व्यवधान की जांच की जाए और यदि तकनीकी गड़बड़ी के कारण उनका प्रदर्शन प्रभावित हुआ है तो सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को समान अवसर देने के लिए उचित निर्णय लिया जाए।

TCS iON का बयान
TCS iON ने कहा है कि जयपुर स्थित iDZ सीतापुरा परीक्षा केंद्र पर NEET-PG 2026 और AIIMS CRE दोनों परीक्षाओं के दौरान आंतरिक बिजली आपूर्ति में खराबी आई। कंपनी ने इस व्यवधान के लिए “स्थानीय स्तर पर अज्ञात विद्युत संबंधी समस्याओं” को जिम्मेदार बताया है।

TCS iON के अनुसार, उसके विशेषज्ञ और वेंडर टीम इस समस्या को जल्द से जल्द दूर करने में जुटे हुए हैं। कंपनी ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए सभी संभव कदम उठाए जा रहे हैं। कंपनी ने प्रभावित अभ्यर्थियों को हुई परेशानी पर खेद जताया है। साथ ही कहा कि वह संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि अभ्यर्थी जल्द से जल्द अपनी परीक्षाएं पूरी कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed