{"_id":"6a8834962f5055cff803424b","slug":"himalayan-msme-expo-kicks-off-huge-crowds-on-day-one-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-152946-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: हिमालयन एमएसएमई एक्सपो शुरू, पहले दिन उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: हिमालयन एमएसएमई एक्सपो शुरू, पहले दिन उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
-100 से अधिक स्टॉल पर विभिन्न राज्यों के उत्पादों और आधुनिक तकनीक ने खींचा ध्यान
- छात्रों को दी जा रही ड्रोन, यूएवी और रोबोटिक्स तकनीक की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम में शुक्रवार को चार दिवसीय हिमालयन एमएसएमई एक्सपो का शुभारंभ हुआ। वाइब्रेंट उत्तराखंड के जरिये भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित प्रदर्शनी के पहले ही दिन लोगों, व्यापारियों, युवाओं और छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।
एक्सपो का उद्देश्य एमएसएमई, कृषि क्षेत्र और नए उद्यमियों को एक मंच उपलब्ध कराना है, जहां उन्हें आधुनिक तकनीक, सरकारी योजनाओं और बाजार की संभावनाओं की जानकारी मिल सके। प्रदर्शनी में केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के साथ देश के करीब छह राज्यों के संस्थानों और कंपनियों ने स्टॉल लगाए हैं।
100 से अधिक स्टॉल पर उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों के अलावा सिक्किम, तेलंगाना, दिल्ली समेत अन्य राज्यों के कृषि एवं हॉर्टिकल्चर उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। आयुर्वेदिक, हर्बल, फूड प्रोसेसिंग, एरोमा प्रोडक्ट्स, हस्तशिल्प और कृषि उत्पादों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन
सिडकुल निर्माता संघ के सचिव एवं भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि विवेक चौहान ने कहा कि एक्सपो स्थानीय व्यापारियों, युवाओं और नए उद्यमियों के लिए उपयोगी मंच साबित होगा। सिक्किम सरकार के हॉर्टिकल्चर विभाग की अधिकारी आरती ढकाल ने कहा कि राष्ट्रीय मंच पर ऑर्गेनिक और हॉर्टिकल्चर उत्पादों को प्रदर्शित करने से किसानों और उद्यमियों को नए बाजार मिलेंगे।
वहीं गुड लिविंग ऑर्गेनिक के निदेशक विकास कुमार ने कहा कि एक्सपो से स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग, पब्लिसिटी और व्यापारिक नेटवर्क बढ़ाने का अवसर मिलेगा। क्रॉसविंड सॉल्यूशंस-ड्रोन एंड टेक के रोहन शर्मा ने बताया कि छात्रों को ड्रोन, यूएवी और रोबोटिक्स तकनीक की जानकारी दी जा रही है।