फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   3.45 lakhs looted on the pretext of job abroad

Haridwar News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर 3.45 लाख हड़पे

Fri, 21 Aug 2026 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
3.45 lakhs looted on the pretext of job abroad
विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से 3.45 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी गई। उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी भी बना दी गई। रानीपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अंशुल राणा निवासी शिवालिक नगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके मित्र अभिषेक के माध्यम से उसकी पहचान हरजोथ सिंह बेदी से हुई थी। अभिषेक ने बताया था कि हरजोथ विदेश में नौकरी लगवाता है और वह समेत करीब छह अन्य लोग भी उसके माध्यम से नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि हरजोथ ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अंशुल के पंजाब नेशनल बैंक खाते से कुल 4.50 लाख रुपये अपने एक्सिस बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। आरोप है कि बार-बार रुपये वापस मांगने पर उसने केवल 1.05 लाख रुपये लौटाए और शेष 3.45 लाख रुपये वापस नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर अंशुल को डराने और कानूनी कार्रवाई से रोकने के लिए उसके रिज्यूमे से फोटो और व्यक्तिगत विवरण लेकर इंस्टाग्राम पर उसके नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाई। इंस्टाग्राम रिकॉर्ड से फर्जी अकाउंट के यूके में बनाए जाने की जानकारी सामने आई। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed