फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Emphasis on adding every eligible voter to the list

Chamoli News: हर पात्र मतदाता को सूची से जोड़ने पर जोर

Fri, 21 Aug 2026 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 21 Aug 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on adding every eligible voter to the list
फोटो-
विज्ञापन

गोपेश्वर। एसआईआर अभियान को प्रभावी, पारदर्शी बनाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान एसआईआर की प्रगति, नोटिस वितरण, मतदाता मैपिंग, दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण तथा बूथ स्तर पर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान हर पात्र मतदाता को सूची से जोड़ने पर जोर दिया गया।

बैठक में बताया गया कि जिले में 63,347 नोटिसों के सापेक्ष 63,246 नोटिस वितरित किए जा चुके हैं। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2,72,188 मतदाताओं में से 2,61,060 की मैपिंग पूरी हो चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि पहली बार नोटिस नहीं पहुंचने पर पुनः नोटिस जारी किए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर पात्र मतदाताओं की जानकारी जुटाई जाए। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी बूथ स्तर पर निगरानी में सहयोग की अपील की। बैठक में एडीएम विवेक प्रकाश समेत निर्वाचन विभाग के अधिकारी और विभिन्न दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed