फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Drinking water pipeline bursts; water flowing onto the highway.

Chamoli News: पेयजल लाइन टूटी, हाईवे पर बह रहा पानी

Fri, 21 Aug 2026 04:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 21 Aug 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
Drinking water pipeline bursts; water flowing onto the highway.
कर्णप्रयाग। सिमली बाजार में जल संस्थान की ओर से दशकों पूर्व बिछाई गई पेयजल पाइपलाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से हाईवे पर पानी बह रहा है। ऐसे में स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निवासी पवन डिमरी, मनोज कुमार और अशोक खंडूड़ी ने बताया कि करीब चार दशक पुरानी इस पेयजल योजना के पाइपों में जंग लग चुका है। मुख्य बाजार से न्यू मार्केट की ओर जाने वाली लाइन में सोकेट और यूनियन की जगह रबर के पाइप लगाकर अस्थायी जुगाड़ से आपूर्ति की जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुजरने वाले वाहनों के दबाव से यह पाइपलाइन आए दिन टूट जाती है जिससे सड़कों पर पानी बहने से आवाजाही में भी परेशानी हो रही है। लोगों ने कहा कि जल संस्थान के अधिकारियों से कई बार नई पाइपलाइन बिछाने की मांग की गई लेकिन कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। वहीं इस संबंध में जल संस्थान के सहायक अभियंता डीसी पुरोहित ने कहा कि जल्द सिमली बाजार की पेयजल लाइन को ठीक कर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed