{"_id":"6a8843b180eb714bbe02940a","slug":"part-of-school-roof-collapses-water-seeping-into-classrooms-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-120409-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: स्कूल की छत का एक हिस्सा टूटा, कमरों में भर रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: स्कूल की छत का एक हिस्सा टूटा, कमरों में भर रहा पानी
Fri, 21 Aug 2026 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 21 Aug 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
धर्मशाला में शुरू हुईं कक्षाएं, अभिभावकों ने डीएम से की समस्या के समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। विकासखंड नारायणबगड़ के राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय चोपता की जर्जर छत का एक हिस्सा बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण टूट गया। इससे कक्षाओं में पानी भरने लगा। हादसे की आशंका को देखते हुए अभिभावकों ने बच्चों की कक्षाएं पास की धर्मशाला में शुरू करवाई हैं। मगर धर्मशाला भी सिर्फ 30 सितंबर तक ही उपलब्ध है। ऐसे में इसके बाद 32 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई कहां होगी इसे लेकर अभिभावक चिंतित हैं। शुक्रवार को चोपता के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी गौरव कुमार को ज्ञापन सौंपा और समस्या के समाधान की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय भवन कई वर्षों से जर्जर है। इसके बावजूद इसी भवन में पठन-पाठन चल रहा था। 16 और 17 अगस्त को हुई भारी बारिश के दौरान छत का एक हिस्सा टूट गया था। अब बारिश का पानी सीधे कक्षाओं में आने लगा है। भवन की छत अंदर से भी कई जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। अभिभावकों ने कहा कि सितंबर माह के बाद सर्दियों का मौसम शुरू हो जाएगा। उन्होंने विद्यालय भवन की जल्द मरम्मत कराने या वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि शिक्षा विभाग को विद्यालय की स्थिति से अवगत करा दिया गया है। जल्द ही बच्चों के लिए उचित व्यवस्था कराई जाएगी। इस मौके पर कनिष्ठ उपप्रमुख भूपेंद्र मेहरा, राखी देवी, आशा देवी, पूनम, ईशा देवी, सुनीता, मीना देवी, अनीता देवी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।