फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bus hits car; two injured.

Siddharthnagar News: बस ने कार में मारी टक्कर, दो घायल

Sat, 22 Aug 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 22 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bus hits car; two injured.

विज्ञापन
बढ़नी। तुलसीपुर की ओर से आ रही सवारियों से भरी बस की चपेट में आने से शुक्रवार शाम एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में थार में सवार अलीमुल्लाह और सड़क किनारे ठेला लगाने वाले कमलेश घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग निकला।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब तीन से चार बजे के बीच तुलसीपुर की तरफ से सवारियों से भरी बस बढ़नी की ओर आ रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे मरम्मत के बाद एक मिस्त्री कार को ट्रायल के लिए लेकर आया था। वह सड़क पर वाहन को आगे-पीछे कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने कार में टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सड़क किनारे ठेला लगाए वार्ड नंबर तीन, समय माता स्थान, नगर पंचायत बढ़नी निवासी कमलेश और कार में सवार सेमरहवा निवासी अलीमुल्लाह (40) घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को पीएचसी बढ़नी पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों को हल्की चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। बस चालक मौके से भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है। किसी भी पक्ष से तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed