फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four constables suspended and two arrested in connection with extortion bullion trader

'प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल देंगे': व्यापारी को दी धमकी, फिर वसूली रंगदारी; पुलिस के कांड ने सबको चौंकाया

Mon, 07 Sep 2026 04:06 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (शाहजहांपुर) Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 07 Sep 2026 04:06 PM IST
सार
Register For Event

शाहजहांपुर में  एक सराफा व्यापारी से दो लाख रुपये की रंगदारी वसूलने के मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। इनमें से सिपाही वीरेंद्र और पंकज को गिरफ्तार भी किया गया है। आरोप है कि सिपाहियों ने उन्हें भटादेवर रोड पर तलाशी ली और मादक पदार्थ फंसाने की धमकी दी।

विज्ञापन
Four constables suspended and two arrested in connection with extortion bullion trader
चार सिपाही निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सराफा व्यापारी को मादक पदार्थ तस्करी के मामले में फंसाने और एनकाउंटर की धमकी देकर दो लाख रुपये की रंगदारी वसूलने के मामले में रविवार को तिलहर थाने में तैनात चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। इनमें से दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


परशुरामपुरी थाना क्षेत्र के कानूनगोयान निवासी सराफा व्यापारी सुंदरम क्षत्रिय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चार सितंबर की रात करीब आठ बजे उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई। फोन करने वाले ने दस हजार रुपये की जरूरत बताते हुए कुछ जेवर गिरवी रखने की बात कही। इसके बाद दोबारा फोन आया और उन्हें जलालाबाद बुलाया गया। व्यापारी के अनुसार, जलालाबाद के सरैया मोड़ पर सादे कपड़ों में चार पुलिसकर्मी मिले। इनमें सिपाही अरुण चित्तौड़िया, पंकज, तुषार और वीरेंद्र शामिल थे। सुंदरम उन्हें पहले से जानते थे।
विज्ञापन


आरोप है कि चारों सिपाही उन्हें अपने साथ भटादेवर रोड पर ले जाकर तलाशी ली और जेब से एक पॉलिथीन निकालकर उसमें मादक पदार्थ बताने लगे। इसके बाद उन्हें तिलहर थाने की बिरियागंज पुलिस चौकी ले जाया गया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और स्मैक तस्करी के मामले में जेल भेजने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल कर उनके पिता और परिजनों को बुलाया और दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। व्यापारी के अनुसार, रात करीब 1:30 बजे दो लाख रुपये वसूलने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। आरोप है कि सिपाहियों ने प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालने की धमकी भी दी।


अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सीओ परशुरामपुरी दीपक कुमार सिंह और सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने मामले की जांच की। प्रथमदृष्टया आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों और एक अज्ञात के खिलाफ परशुरामपुरी थाने में सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। कारोबारी ने घटना से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग और सीसी कैमरे के फुटेज उपलब्ध कराए थे। सिपाही वीरेंद्र और पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष दोनों सिपाहियों और अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed