{"_id":"6a9e50080894107dfd0e2c0e","slug":"two-children-drowned-while-bathing-in-a-deep-pit-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: गहरे गड्ढे में नहाने उतरे तीन बालक, दो की हुई मौत, एक मासूम बाल बाल बचा; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: गहरे गड्ढे में नहाने उतरे तीन बालक, दो की हुई मौत, एक मासूम बाल बाल बचा; परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 07 Sep 2026 11:18 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:18 AM IST
गड्ढा काफी गहरा होने के कारण तीनों बालक पानी में डूबने लगे। इसी दौरान दीपक किसी तरह तैरकर किनारे पहुंच गया। इसके बाद वह भागकर गांव पहुंचा और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों क मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के केमुआ पुल के पास सोमवार सुबह गहरे गड्ढे में नहाने उतरे तीन बालकों में से दो की डूबने से मौत हो गई। हादसे में एक बालक किसी तरह पानी से बाहर निकल आया और उसने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पतराजपुर गांव निवासी करन (10), विनय (9) और दीपक (12) सोमवार सुबह कुछ अन्य बच्चों के साथ धरती के फूल खोदने के लिए घर से निकले थे। फूल खोदने के बाद सभी बच्चे केमुआ पुल के पास पहुंच गए। यहां बच्चे पुल के किनारे बने गहरे गड्ढे में नहाने के लिए उतर गए।
विज्ञापन
गड्ढा काफी गहरा होने के कारण तीनों बालक पानी में डूबने लगे। इसी दौरान दीपक किसी तरह तैरकर किनारे पहुंच गया। इसके बाद वह भागकर गांव पहुंचा और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। परिजन और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे तथा गड्ढे में तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद करन और विनय को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।