{"_id":"6b02b606d72fdf7b2b0717b0","slug":"youth-suicide-three-days-before-sister-wedding-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: तीन दिन बाद बहन की शादी, भाई ने नीम के पेड़ पर रस्सी से फंदे पर लटक कर की खुदकुशी, पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: तीन दिन बाद बहन की शादी, भाई ने नीम के पेड़ पर रस्सी से फंदे पर लटक कर की खुदकुशी, पसरा मातम
Sun, 22 Nov 2026 03:00 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 22 Nov 2026 03:00 PM IST
मृतक चंद्रशेखर परिवार में इकलौता कमाने वाला था और उसके पिता दिव्यांग हैं। बहन आरती की बुधवार को मथुरा के बेगमपुर में शादी होनी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच जारी है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस, मृतक चंद्रशेखर
- फोटो : संवाद-फाइल फोटो
विस्तार
चंदपा कोतवाली क्षेत्र के नगला मंशा गांव में एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह घटना उसकी बहन की शादी से ठीक तीन दिन पहले हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
मृतक की पहचान नगला मंशा निवासी चंद्रशेखर पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है। वह शनिवार रात करीब दो बजे अपने घर से निकला था। उसने गांव के पास एक खेत में नीम के पेड़ पर रस्सी से फांसी का फंदा लगाया। सुबह ग्रामीणों ने खेत में चंद्रशेखर का शव लटका देखा। स्वजन को जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। चंदपा कोतवाल पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
बहन की तीन दिन बाद है शादी
मृतक के पिता अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार रात परिवार में भतीजे की सगाई थी। सभी लोग उसी में व्यस्त थे। चंद्रशेखर के घर से निकलने पर परिजनों को लगा कि वह रिश्तेदारों के साथ होगा। उसकी बहन आरती की सोमवार को लग्न सगाई होनी थी। बुधवार को आरती की शादी मथुरा के गांव बेगमपुर थाना मांट से होनी है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी सच्चाई
चंद्रशेखर के पिता दिव्यांग हैं और वह परिवार में इकलौता कमाने वाला था। करीब तीन साल पहले उसके बड़े भाई की भी बीमारी से मौत हो चुकी है। चंद्रशेखर का अपनी पत्नी प्रेमवती से अक्सर झगड़ा होता रहता था। प्रेमवती करीब तीन महीने से अपने मायके में रह रही थी। शादी की खबर सुनकर वह चार दिन पहले ही ससुराल आई थी। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें बेटी करीब पांच साल और बेटा दो साल का है। सीओ सादाबाद योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा और मामले की जांच जारी है।
