{"_id":"6ab25889a98640914a093895","slug":"up-international-trade-show-hathras-hing-rabdi-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: ग्रेटर नोएडा में दिखेगा हाथरस की हींग व रबड़ी का जलवा, 25 से 29 सितंबर तक होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: ग्रेटर नोएडा में दिखेगा हाथरस की हींग व रबड़ी का जलवा, 25 से 29 सितंबर तक होगा आयोजन
Tue, 22 Sep 2026 04:00 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 22 Sep 2026 04:00 PM IST
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में हाथरस की हींग और रबड़ी छाएगी, ओडीओपी के तहत हॉल-9 में एसडीपीएस और ब्रज किशोरी की हींग और एक जनपद एक व्यंजन में हन्नो लाला की रबड़ी का लाइव प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
हाथरस की रबड़ी
- फोटो : संवाद
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में हाथरस के उत्पादों का जलवा दिखेगा। यहां हाथरस की हींग और रबड़ी के साथ अन्य उत्पादों का भी स्थानीय उद्यमी उद्यमी और निर्यातक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र रमेंद्र कुमार ने बताया कि यह आयोजन स्थानीय उत्पादों और उद्यमियों को वैश्विक बाजार दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। एक जनपद-एक उत्पाद योजना के तहत हॉल नंबर-नौ में एसडीपीएस फूड इंडस्ट्रीज के प्रेम पोद्दार और ब्रज किशोरी एंटरप्राइजेज की शशि देवी वर्मा की हींग की महक फैलाएंगे।
विज्ञापन
वहीं हॉल नंबर-10 में एमएसएमई, महिला उद्यम और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से जुड़े व्यवसायी अपने उत्पादों की नुमाइश करेंगे। इसमें आरबी इंडस्ट्रीज के रामबिहारी अग्रवाल, पवन ज्वेलर्स के पवन कुमार, प्लास्ट केयर के रविंद्र शर्मा, एडी स्पाइसेज के गोपाल कुमार, वर्मा ट्रेडर्स और चुन्नीलाल भगवानदास के शांतनु गुप्ता हींग, ज्वेलरी, किचन वेयर और इलेक्ट्रॉनिक सामान का प्रदर्शन करेंगे।हाथरस के निर्यातक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के सामने अपनी छाप छोड़ेंगे। राधा किशन बिशन दास रंग रसायन के अवध अग्रवाल हवन सामग्री और आरबी डाईकेम के बांके बिहारी अग्रवाल होली के रंगों (गुलाल) का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
एक जनपद एक व्यंजन योजना के तहत रबड़ी का स्वाद भी मेले में आगंतुकों को चखने को मिलेगा। हन्नो लाला रबड़ी वाले के कृष्णा वार्ष्णेय और प्रियांशु ट्रेडर्स के प्रियांशु वार्ष्णेय लाइव किचन और आकर्षक पैकेजिंग के जरिये रबड़ी व उससे बने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि इस मेगा ट्रेड शो में जापान, वियतनाम, सिंगापुर, रूस, थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहे हैं। इससे हाथरस के हींग, हस्तशिल्प और खाद्य उद्योग को नए अंतरराष्ट्रीय खरीदार मिलेंगे और निर्यात के नए रास्ते खुलेंगे।