फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Railway Track Girder Incident Senior Section Engineer Suspended

हाथरस: रेलवे ट्रैक पर लोहे का गार्डर छूट जाने के मामले में सीनियर सेक्शन इंजीनियर निलंबित, रोकी गई थी ट्रेन

Tue, 22 Sep 2026 12:51 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 22 Sep 2026 12:51 PM IST
सार
Register For Event

हाथरस जंक्शन और हाथरस किला के बीच शुक्रवार रात मेमू ट्रेन के ट्रैक पर छूटे लोहे के गार्डर से टकराने के मामले में प्रयागराज मंडल ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर जयश शर्मा को निलंबित किया।

विज्ञापन
Hathras Railway Track Girder Incident Senior Section Engineer Suspended
निलंबित - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हाथरस जंक्शन और हाथरस किला स्टेशन के मध्य रेलवे ट्रैक पर लोहे का गार्डर छूट जाने के मामले में उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर जयश शर्मा को सोमवार देर शाम निलंबित कर दिया। तकनीकी टीमों द्वारा प्रस्तुत संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पर कार्य कर रही ठेका फर्म पर जल्द ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की गाज गिर सकती है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व शुक्रवार देर रात हाथरस जंक्शन से किला स्टेशन की ओर जा रही मेमू पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या 64582) के संचालन के दौरान किमी संख्या 1298/15 पर ट्रैक पर छूटा लोहे का टुकड़ा ट्रेन के निचले हिस्से से टकरा गया था। लोको पायलट की सतर्कता और सूझबूझ के चलते ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया था।
विज्ञापन


पटरी से अवरोध हटाने और सुरक्षा जांच पूरी होने के चलते ट्रेन को करीब 45 मिनट तक मौके पर ही खड़ा रखा गया। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद अब मंडल स्तर से इस पर सख्त रुख अपनाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार ब्लॉक व मेंटेनेंस कार्य की निगरानी के लिए जिम्मेदार ऑन-ड्यूटी सेक्शन इंजीनियर की भूमिका की समीक्षा की गई, जिसके बाद सोमवार देर शाम कार्रवाई की गई। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि दो दिवसीय जांच के उपरांत सीनियर सेक्शन इंजीनियर जयश शर्मा को समिति की रिपोर्ट के आधार पर निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed