फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Municipal councilors wore black armbands and staged a protest against the tax hike in the municipality.

Ghazipur News: नगर पालिका में कर वृद्धि के खिलाफ सभासदों ने बांधी काली पट्टी, दिया धरना

Fri, 21 Aug 2026 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Municipal councilors wore black armbands and staged a protest against the tax hike in the municipality.
जमानिया नगर पालिका परिषद के बरामदे में क्रमिक धरना पर बैठे सभासदगण। संवाद
जमानिया। नगर पालिका परिषद में भ्रष्टाचार, पीएफ घोटाले, तानाशाही रवैये और टैक्स वृद्धि के विरोध में सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

आंदोलनरत सभासदों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
सभासदों का आरोप है कि 15 अप्रैल को अधिशासी अधिकारी ने कोरम के अभाव में स्थगित बैठक को अध्यक्ष ने नियम विरुद्ध संचालित कर टेंडर पास कराया, जिसे तत्काल निरस्त किया जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही आदर्श नगर योजना के तहत नगर पालिका मार्ग, देवी दयाल मार्ग व जिनोदपुर मार्ग पर लगी स्ट्री लाइटों में करीब दो करोड़ रुपये के घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासदों ने आउटसोर्सिंग कर्मियों के दो वर्षों के पीएफ कटौती विवरण को सार्वजनिक करने, बलुआ घाट निर्माण कार्यों में धांधली की जांच, नामांतरण में अवैध वसूली रोकने तथा गृहकर व ट्रेड लाइसेंस शुल्क में की गई बेतहाशा वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग की। सभासदों ने प्रशासनिक समिति गठित कर वित्तीय पत्रावलियों की जांच कराने और दोबारा बोर्ड की बैठक बुलाने की मांग की।

धरने में प्रमोद यादव, राहुल वर्मा, सचिन वर्मा, विकास जायसवाल, मनीष यादव, मोहन गुप्ता, सुरेंद्र चौधरी, अंजनी गुप्ता समेत 18 सभासद व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed