{"_id":"6a889ebffcb199da3b087637","slug":"fir-registered-in-fraud-case-deoria-news-c-208-1-deo1049-189756-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 2.46 लाख की ठगी में प्राथमिकी दर्ज, 1.15 लाख रुपये कराए होल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 2.46 लाख की ठगी में प्राथमिकी दर्ज, 1.15 लाख रुपये कराए होल्ड
Sat, 22 Aug 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। स्वास्थ्य विभाग के लैब टेक्नीशियन दिनेश्वर मिश्र के दो बैंक खातों से 2.46 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बृहस्पतिवार की रात साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पुलिस ने ठगी की रकम में से एक लाख 15 हजार रुपये होल्ड करा दिए हैं। यह रकम साइबर ठग संबंधित खाते से नहीं निकाल पाएंगे। मामले की जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं।
शहर के उमानगर निवासी दिनेश्वर मिश्र स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्नीशियन हैं। महुआडीह पीएचसी में तैनात हैं। जिला मुख्यालय के गोरखपुर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक और केनरा बैंक में उनके बचत खाते हैं। 17 अगस्त को पंजाब नेशनल बैंक के खाते से यूपीआई के जरिये दो बार 50-50 हजार रुपये निकाले गए। मोबाइल पर संदेश आने पर उन्हें रकम निकलने की जानकारी हुई।
इसके बाद दूसरे बैंक खाते की जांच की तो केनरा बैंक के खाते से भी यूपीआई के जरिये 1.46 लाख रुपये निकाले जा चुके थे। इस तरह दोनों खातों से कुल 2.46 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई। साइबर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रुपये होल्ड करा दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।