फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   49 complaints received; only four resolved.

Chandauli News: 49 शिकायतें आईं, सिर्फ चार का हुआ समाधान

Sun, 23 Aug 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
49 complaints received; only four resolved.
पीडीडीयू नगर। जिले के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राजस्व टीमों के साथ लोगों की शिकायतें सुनीं। सभी थानों में कुल 49 शिकायतें आईं, जिनमें से सिर्फ चार का मौके पर निस्तारण हो सका। राजस्व से संबंंधित 42 और पुलिस विभाग से जुड़ीं सात शिकायतें आईं थीं।
विज्ञापन

अधिकारियों 45 प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए संयुक्त टीमों को मौके पर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इनमें राजस्व के 40 और पुलिस के पांच मामले हैं। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखा जाए। प्रत्येक प्रकरण का भौतिक सत्यापन कराते हुए समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण और न्यायपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। खासकर जमीन और राजस्व से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच करने पर जोर दिया गया। एसपी आकाश पटेल ने बताया कि जमीन से संबंधित थाना स्तर, आईजीआरएस अथवा अन्य माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed