फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Hi-tech yoga centre to be built at a cost of 1.46 crore.

Bulandshahar News: 1.46 करोड़ की लागत से बनेगी हाईटेक योगशाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Hi-tech yoga centre to be built at a cost of 1.46 crore.
अनूपशहर में कब्जा मुक्त कराई गई बनने वाली योगशाला की चि​न्हित जमीन। संवाद
अनूपशहर। शहरवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद अब 1.46 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक योगशाला का निर्माण कराएगी। इसके लिए चिह्नित पांच बीघा से अधिक सरकारी जमीन को तहसील और पालिका प्रशासन की संयुक्त टीम ने कब्जा मुक्त कराकर पालिका को सौंप दिया है।
विज्ञापन

योगशाला निर्माण के लिए नगर पालिका प्रशासन ने तहसील से पांच बीघा जमीन की मांग की थी। तहसील प्रशासन ने भूमि चिह्नित तो कर दी थी लेकिन उस पर लंबे समय से किसी ने जोत के रूप में अवैध कब्जा किया था।
विज्ञापन

जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए उप जिलाधिकारी अनूपशहर अरुण कुमार वर्मा के निर्देश पर नायब तहसीलदार दीक्षा गौतम के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने कहा कि यह योगशाला अनूपशहर की जनता के लिए बड़ी सौगात होगी। इससे लोगों को योग और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने बताया कि जमीन का कब्जा मिल चुका है।

जल्द ही योगशाला का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उप जिलाधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निष्पक्ष कार्रवाई कर इसे खाली कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed