{"_id":"6a87304661a5ad2d9a00fef6","slug":"admissions-completed-for-35-of-seats-second-merit-list-to-be-released-today-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-163247-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 35 फीसदी सीटों पर हुए प्रवेश, आज जारी होगी दूसरी मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 35 फीसदी सीटों पर हुए प्रवेश, आज जारी होगी दूसरी मेरिट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। पहली मेरिट से करीब 35 फीसदी सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। अब शेष सीटों के लिए दूसरी मेरिट सूची शुक्रवार शाम को जारी की जाएगी।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने दूसरी मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश का कार्यक्रम घोषित किया है। जिले के 78 कॉलेजों में स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए यह प्रक्रिया चल रही है। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य राजीव सिरोही ने बताया कि पहली मेरिट से करीब 35 फीसदी सीटों पर प्रवेश पूरे हो चुके हैं।
कॉलेज पंजीकृत छात्र-छात्राओं के इंटरमीडिएट अंकों में वेटेज जोड़ेंगे। वे आरक्षण नियमों के अनुसार द्वितीय वरीयता सूची तैयार करेंगे। इसमें बीए, बीएससी, बीएससी एजी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम सहित अन्य पाठ्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन
दूसरी मेरिट सूची 21 अगस्त शुक्रवार की शाम तक जारी होगी। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को 22 से 25 अगस्त तक प्रवेश पोर्टल से प्रवेश प्रस्ताव लेना होगा। उन्हें तीन कार्य दिवस में शुल्क जमा कर प्रवेश की पुष्टि करनी होगी। सभी कॉलेजों को 25 अगस्त तक दस्तावेज की जांच कर प्रवेश प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी करनी होगी। यदि इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं, तो सीसीएसयू ओपन मेरिट जारी करने के निर्देश दे सकता है। यह कदम प्रवेश प्रक्रिया में देरी से बचने के लिए उठाया जा रहा है।
-- -- -- -
एबीवीपी ने सीट वृद्धि की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
सिकंदराबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सिकंदराबाद नगर इकाई ने बृहस्पतिवार को जेएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर दो प्रमुख मांगें रखीं। एबीवीपी ने प्रवेश से वंचित हो रहे छात्रों के लिए सीटों में 33 प्रतिशत वृद्धि और कॉलेज परिसर में छात्र सहायता केंद्र शुरू करने की मांग की। निवर्तमान जिला संयोजक कर्मवीर भाटी ने कहा कि सीमित सीटों के कारण बड़ी संख्या में मेधावी छात्र उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। विश्वविद्यालय नियमों के अनुसार 33 प्रतिशत सीट वृद्धि का प्रावधान है। इसे लागू किया जाना चाहिए। नगर मंत्री रिया सैनी ने कहा कि प्रवेश के समय छात्राओं और नए विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा। इसके लिए नियमित छात्र सहायता केंद्र आवश्यक है। नगर मंत्री शौरव शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि सीट वृद्धि और अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की गई तो परिषद आंदोलन करेगी। इस दौरान आलोक शुक्ला, शिवानी, अमन कुमार व मन्नू प्रवीण सहित अन्य एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद