फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth dies after coming into contact with live current in a chaff cutter machine.

Budaun News: कुट्टी मशीन में करंट आने से युवक की मौत

Thu, 20 Aug 2026 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after coming into contact with live current in a chaff cutter machine.
पूरन। फाइल फोटो
फैजगंज। ग्राम सुरैनी में मंगलवार की शाम कुट्टी मशीन में करंट आने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम सुरैनी निवासी पूरन प्रकाश (25) पुत्र राजेंद्र मंगलवार शाम करीब छह बजे अपने घर के सामने बने घेर में कुट्टी काटने वाली मशीन का तार लगा रहे थे। इस दौरान उन्हें करंट लग गया। पूरन प्रकाश को लेकर परिजन सबसे पहले चंदौसी के अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें बहजोई, फिर संभल और उसके बाद मुरादाबाद अस्पताल ले जाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
मृतक तीन भाइयों में बीच के थे। उनके बड़े भाई राधा चरण कोटा डीलर हैं, जबकि छोटे भाई का नाम सत्यवीर है। पूरन प्रकाश का विवाह करीब छह वर्ष पूर्व क्रांति देवी के साथ हुआ था। उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन


करंट से बकरी की मौत, बालिका बची



- हाईटेंशन लाइन का तार उतारकर खंभे बदलने के दौरान हुई घटना



संवाद न्यूज एजेंसी



दहगवां। हाईटेंशन लाइन के तार उतारकर बिजली के खंभे बदले जाने के दौरान अचानक करंट दौड़ने से एक बकरी की मौत हो गई। वहीं पास में मौजूद एक बालिका करंट की चपेट में आने से बच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर पंचायत दहगवां के वार्ड नंबर नौ में ठेकेदार खंभे बदलने का काम करा रहा था। इसके लिए हाईटेंशन लाइन के तार नीचे उतारे गए थे। इसी दौरान उतरे हुए तार में किसी तरह करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी चपेट में आने से बकरी की मौके पर मौत हो गई। पास में ही मौजूद बालिका सुधा पुत्री पातीराम को खींचकर बचा लिया गया। बताते हैं कि टाउन की लाइन उस समय चल रही थी। जंपर खोल दिए गए थे, लेकिन अचानक दूसरी ओर से करंंट आ गया।












एलटी लाइन को ठीक करने का काम किया जा रहा है, सप्लाई बंद थी। कहीं से तार में रिवर्स करंट आ गया था। अधिकारियों को लाइनमैनों को सावधानी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। - अजय कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed