{"_id":"6a86c1604d668810c40dce5a","slug":"five-year-old-girl-killed-after-being-hit-by-speeding-bike-in-budaun-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 20 Aug 2026 02:27 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:27 PM IST
विज्ञापन
मृतक बच्ची का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं के बिल्सी नगर के रंजना तिराहा के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद उसके परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया। बृहस्पतिवार सुबह शव को दफना दिया गया।
विज्ञापन
बिल्सी निवासी उचित दर विक्रेता शहाबुद्दीन सैफी के बेटे सलमान की पांच वर्षीय बेटी अनाबिया बुधवार की शाम घर के सामने गोलगप्पे खाकर वापस घर जा रही थी। इसी दौरान रंजना तिराहा के पास तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अनाबिया गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने नहीं कराया शव का पोस्टमॉर्टम
परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शहाबुद्दीन सैफी ने बताया कि परिवार बच्ची का पोस्टमॉर्टम नहीं कराना चाहते थे। इसी कारण उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन