फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anjali Arora getting trolled for her Goddess Sita role in the film Mahakavya Shri Ramayan Katha

Anjali Arora: अंजलि अरोड़ा को माता सीता के किरदार में देख छिड़ी बहस, यूजर्स बोले- सीता के रोल में सूर्पनखा

Thu, 20 Aug 2026 02:33 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 20 Aug 2026 02:33 PM IST
सार
Register For Event

Anjali Arora Trolled: कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा को माता सीता के रूप में कास्ट किए जाने पर सोशल मीडिया यूजर्स काफी नाराज हैं। वह कमेंट सेक्शन के जरिए फिल्म की कास्टिंग और विजुअल इफेक्ट्स की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

विज्ञापन
Anjali Arora getting trolled for her Goddess Sita role in the film Mahakavya Shri Ramayan Katha
अंजलि अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंटेंट क्रिएटर अंजलि अरोड़ा फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' से अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म का टीजर और पोस्टर मेकर्स ने मंगलवार को रिलीज किया। इसके बाद से ही एक्ट्रेस की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई। 
विज्ञापन

कई यूजर्स अंजलि को माता सीता के रोल में कास्ट किए जाने पर मेकर्स की जमकर आलोचना कर रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला?

Anjali Arora getting trolled for her Goddess Sita role in the film Mahakavya Shri Ramayan Katha
फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में अंजलि अरोड़ा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

यूजर्स कर रहे कास्टिंग का विरोध
फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में अंजलि अरोड़ा सीता और देव शर्मा राम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया, जिसमें अंजलि को माता सीता के रूप में देखने के बाद यूजर्स भड़क उठे। अब वो इस फिल्म का और इसमें अंजलि को कास्ट किए जाने पर नाराजगी जता रहे हैं।

  • इस मामले पर अंजलि को सोशल मीडिया में बुरी तरह ट्रोलिंग का सामना करने पड़ रहा है। 
  • एक यूजर ने लिखा, 'मुझे बुरा लग रहा है, लेकिन सीता माता के किरदार के लिए यह गलत कास्टिंग है।'
  • दूसरे यूजर ने कमेंट किया- 'मां सीता के रोल में सूर्पनखा?'
  • इस फिल्म की तुलना फिल्म ‘आदिपुरुष’ से करते हुए यूजर ने लिखा, 'आदिपुरुष को सलाम।'
  • वहीं अन्य यूजर्स ने इसे तीन घंटे की इंस्टाग्राम रील बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Anjali Arora getting trolled for her Goddess Sita role in the film Mahakavya Shri Ramayan Katha
फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का पोस्टर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विजुअल इफेक्ट्स की भी आलोचना

फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से ही अलग-अलग कारणों से इसकी आलोचना हो रही है। फिल्म की कास्टिंग के अलावा टीजर में दिखाए गए वीएफएक्स भी दर्शकों को कमजोर दिखाई दिए। कई यूजर्स ने इन वीएफएक्स को शर्मनाक बताया। वहीं दूसरी तरफ फिल्म की प्रस्तुती और म्यूजिक भी यूजर्स को उत्साहित नहीं कर सका।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anjali Arora (@anjimaxuofficially)


फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' के बारे में 
इस फिल्म का निर्माण महोबिया फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। फिल्म को प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला ने प्रोड्यूस किया है। अजय कनौजिया की कंपनी एजे फिल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्ड ने इसे पेश किया है। इसका निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है। फिल्म में अंजलि के अलावा शील वर्मा, रजनीश दुग्गल और निर्भय वाधवा भी अहम किरदारों में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed