{"_id":"6b00f84cd7c3d3413b0a3f1b","slug":"yellow-alert-for-dense-fog-in-bareilly-for-two-days-2026-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: बरेली में दो दिन घने कोहरे का यलो अलर्ट, गिरेगा न्यूनतम तापमान, बढ़ेगी सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: बरेली में दो दिन घने कोहरे का यलो अलर्ट, गिरेगा न्यूनतम तापमान, बढ़ेगी सर्दी
Sat, 21 Nov 2026 07:18 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 21 Nov 2026 07:18 AM IST
बरेली में अगले दो दिन यानी रविवार और सोमवार को घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। तापमान में गिरावट होने से सर्दी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज और सर्द होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 22 और 23 नवंबर को जिले में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते लोगों को सुबह-शाम दृश्यता घटने और ठंड बढ़ने को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
Trending Videos
नवंबर की शुरुआत से ही मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। महीने की शुरुआत में बारिश के कारण मौसम में अचानक बदलाव आया था और उसके बाद तेज धूप निकलने लगी थी, लेकिन अब एक बार फिर कोहरे और सर्दी का असर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों की बर्फबारी का असर
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है, जिससे तापमान गिर रहा है और रात के समय ठंड अधिक महसूस हो रही है। दिन में धूप निकलने के बावजूद अब पहले जैसी गर्माहट नहीं है और सर्दी का अहसास बना हुआ है।
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है, जिससे तापमान गिर रहा है और रात के समय ठंड अधिक महसूस हो रही है। दिन में धूप निकलने के बावजूद अब पहले जैसी गर्माहट नहीं है और सर्दी का अहसास बना हुआ है।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और अधिक बढ़ने की संभावना जताई है। इस बीच शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह-शाम ज्यादा सर्दी महसूस हो रही है।
