{"_id":"6affff58ba200d43e9073f7b","slug":"driver-dies-after-ethanol-tanker-catches-fire-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: एथनॉल टैंकर में भड़की आग से जिंदा जला ड्राइवर, केबिन में परिवार खोजता रहा हड्डियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: एथनॉल टैंकर में भड़की आग से जिंदा जला ड्राइवर, केबिन में परिवार खोजता रहा हड्डियां
Fri, 20 Nov 2026 01:35 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:35 PM IST
बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा हुआ। आग इतनी भीषण थी कि दूसरे दिन 10 घंटे बाद भी टायरों में लपटें उठती रहीं। घटना गुरुवार देर रात हुई।
विज्ञापन
एथनॉल टैंकर में आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे ढाबे पर खड़े टैंकर में गुरुवार देर रात पीछे से ट्रक टकराने से भीषण आग लग गई। हादसे में चालक जमाल (23) की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि दूसरे दिन 10 घंटे बाद भी टायरों में लपटें उठती रहीं। परिवार को शव के नाम पर कुछ हड्डियां ही मिल सकीं। केबिन में वह रोते हुए इन्हें बटोरते रहे, वहीं सोता हुआ हेल्पर नसीम कूदकर भागने से बाल-बाल बच गया। ट्रक में लगी आग जब नहीं बुझी तब ट्रक को पलट दिया गया तब जाकर आग पर काबू पाया। सुबह तक टायरों में आग सुलग रही थी।
विज्ञापन
पुलिस और परिवार के मुताबिक, जमाल मुरादाबाद के थाना मैनाठेर के गांव ताहरपुर के निवासी थे। उनके साथ थाना मैनाठेर के ही गांव ललवारा का नसीम हेल्पर के तौर पर था, जो घटना के वक्त ट्रक के केबिन में सो रहा था। टैंकर में ट्रक टकराया तो टैंकर का पीछे का हिस्सा फट गया और उसमें आग लग गई। चालक ट्रक में फंस गया और जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि हेल्पर नसीम बच गया। घटना गुरुवार देर रात हुई।
विज्ञापन
जमाल दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। नसीम ने बताया कि वे लोग पानीपत से कपड़ा, दरी आदि सामान ट्रक में भरकर बिहार जा रहे थे। रामपुर से बरेली होते हुए शाहजहांपुर की ओर निकले थे, तभी ये हादसा हो गया। फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर से आगे शाहजहांपुर सीमा पर सडक किनारे एक टैंकर खड़ा था उसी के पीछे से ट्रक टकरा गया। टैंकर में एथनॉल भरा था जिससे उसमें आग लग गई। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से केबिन में जमाल की हड्डियां तलाश की। पुलिस ने इन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
